राची, झारखण्ड | अगस्त 26, 2024 ::
रांची जिला अंतर्गत सिल्ली प्रखंड के कुटाम गांव (मूरी) स्थित भक्ति वेदांता विद्या भवन गुरुकुल में जन्माष्टमी महोत्सव/राधारमण महामहोत्सव आयोजित हुआ।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण भारत की सहस्त्रों वर्षों की सांस्कृतिक परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संवाहक हैं। धर्म की स्थापना में भगवान श्री कृष्ण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पूर्णावतार श्रीकृष्ण विभिन्न स्वरूपों में भारतीय जनमानस में विद्यमान हैं।
इस अवसर पर दिनेश साहू, राजकुमार, निशिकांत गंझु, रोसोराज लोहरा, मोतीलाल बेदिया, नागेंद्र नाथ गोस्वामी, तापस पोद्दार, दिनेश कुमार, भूतनाथ मंडल, भागीरथ महतो, दुर्गा चरण यादव, विपिन लोहरा, मो.नेहाल, साकिरुद्दीन अंसारी सहित काफी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।




