राची, झारखण्ड | अगस्त 26, 2024 ::
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम के तहत रामगढ़ एवं हजारीबाग के कांग्रेस पदाधिकारीयों के साथ संवाद किया।
श्री कमलेश के साथ रविंद्र सिंह, जयशंकर पाठक, मदन मोहन शर्मा,सतीश पॉल मुंजनी, संजय लाल पासवान, रियाज अंसारी दल में शामिल है।
कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि आने वाले विधानसभा रण में हमें जोश के साथ होश भी रखना है। बूथ पर जो कमेटियां होती है वास्तविक चुनाव उन्ही पर टिका होता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ कहती नहीं करती भी है “जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी को साबित करते हुए कांग्रेस में संगठन से इसकी शुरुआत की है और आने वाले चुनाव में सफलता पाना हमारा ध्येय होना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहजादा अनवर, मुन्ना पासवान, ममता देवी, शांतनु मिश्रा, शैलेंद्र यादव, प्रीति दीवान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मंजूर अंसारी सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।



