Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

अनगड़ा प्रखंड कांग्रेस का जनसम्मेलन आयोजित : झारखंड में 2024 में कांग्रेस की लहर रहेगी : सुबोधकांत सहाय

राची, झारखण्ड | जुलाई | 04, 2023 :: अनगड़ा प्रखंड कांग्रेस के जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुबोध कांत सहाय ने कहा कि 2024 में झारखंड में कांग्रेस की लहर रहेगी।
जिसका संकेत अभी से ही देखने को मिल रहा है।
जगह-जगह लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
कांग्रेस की जनसभाओं में अच्छी खासी भीड़ उपस्थित हो रही है।
मंगलवार को अनगड़ा प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण मुंडा ने की।
संचालन मुन्ना मुंडा ने किया।
इनके अलावा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बैलस तिर्की उपस्थित थे।
सोमनाथ मुंडा कांके प्रखंड के प्रमुख के अलावा महिला कांग्रेस की मंजू एक्का, सरिता देवी युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विशाल, शमशाद अंसारी, शनीचर पाहन, विश्वनाथन मुंडा, जगन लिंडा सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
समारोह में विशेष रूप से राकेश किरण कांग्रेस जिला अध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply