Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड लाइफस्टाइल

समर्पण शाखा ने बच्चों को किया सम्मानित

राची, झारखण्ड  | जुलाई  20, 2024 ::

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राँची समर्पण शाखा द्वारा 9 पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों के सम्मान में 9 दिवसीय कार्यक्रम 15 जुलाई से 23 जुलाई का आयोजन किया जा रहा है ।

आज पांचवें दिन खेलकूद के कार्यक्रम शाखा के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा के सम्मान में किया गया। उनके सम्मान में बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। साथ ही बच्चों को मेडल देकर फर्स्ट, सेकंड, थर्ड को सम्मानित किया। बच्चों के बीच में टॉफी, जूस , केक और पानी का वितरण किया गया। यह कार्य आर बी स्प्रिंगडेल, स्कूल किशोरगंज में किया गया ।
कार्यक्रम में शुभा अग्रवाल, संयोजिका कविता सोमानी , कविता जालान, पायल जैन , पूजा तोदी, सौम्या गर्ग उपस्थित थी ।

Leave a Reply