राची, झारखण्ड | नवम्बर | 06, 2024 ::
आगामी झारखण्ड विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान पर संयुक्त पहल के लिए आज झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रवि कुमार से विभागीय कार्यालय में मुलाक़ात की।
चैम्बर अधिक परेश गट्टानी के नेतृत्व में शामिल प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में हम समर्पित जागरूकता अभियान के माध्यम से राज्य में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्द हैं। झारखण्ड चैम्बर द्वारा जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक अपने जिला चैम्बर ऑफ कॉमर्स, सम्बद्द संस्थाओं और सभी प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के सहयोग से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। यह सुनिश्चित किया जायेगा कि इस बार एक भी मतदाता छूटे नहीं। प्रतिनिधिमण्डल ने राज्य चुनाव आयोग के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के साथ मिलकर अपने अभियान का व्यापक स्तर पर करने की इच्छा जताई।
जागरूकता अभियान के तहत चैम्बर ने मतदाताओं को उनकी भागीदारी के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए विभागीय अधिकारियो के सहयोग से कार्यशाला/ बैठकों का आयोजन करने, प्रशासन के सहयोग से जमीनी स्तर पर आउटरीच गतिविधियों का आयोजन करने की बात भी कही।
चैम्बर उपाध्यक्ष राहुल साबू और ज्योति कुमारी ने सयुक्त रूप से कहा कि इस पहल के माध्यम से, हमारा लक्ष्य झारखंड भर में व्यवसायों और समुदायों के साथ हमारे संगठनात्मक ताकत और हमारे द्वारा बनाए गए भरोसेमंद संबंधों का लाभ उठाकर अधिक से अधिक मतदाताओ तक पहुँचना है। हमारा प्रयास होगा कि राज्य चुनाव आयोग के प्रयासों को हम गति देने में अपना योगदान दे सकें।
प्रतिनिधिमण्डल में चैम्बर अध्यक्ष परेश गट्टानी, उपाध्यक्ष राहुल साबू, ज्योति कुमारी, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, नवजोत अलंग, कार्यकारिणी सदस्य राम बांगड़, शैलेश अग्रवाल, अमित शर्मा शामिल थे।




