रांची, झारखण्ड | दिसंबर | 19, 2018 :: अंतराष्ट्रीय पॉवर लिफ्टर सरदार इंदरजीत सिंह को खेल में झारखंड और देश का नाम रौशन करने के लिए, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरमीत सिंह को समाजसेवा के लिए आज झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग कार्यालय में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।
अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्री गुरविन्दर सिंह सेठी ने दोनों को बधाई दी और उज्ज्वल,एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
