राची, झारखण्ड | अगस्त 25, 2024 ::
द रांची प्रेस क्लब सभागार में अंतर्राष्ट्रीय नवोदय चैंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वाधान में स्किल डेवलमेंट जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में राज्यभर के सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। फाइनेंस में ए आई का उपयोग के बारे में सुरेश बहेरा, चीफ़ मैनेजर सीएमपीडीआई ने विस्तृत में जानकारी दी ।
सेमिनार को संबोधित करते हुए सीएमए संदीप कुमार ने कहा झारखंड के सभी पेशेवर छात्र छात्राओं को लघु उद्योगों ओर अन्य संगठनों के साथ मिलकर रोजगार के लिए कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अथिति सीएमए मुकेश कुमार, वित्त निदेशक मेकॉन ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा तकनीकी ज्ञान ओर कौशल विकास ही जीवन को बेहतर बनाने के लिए उपयोगी है
कार्यक्रम में मुख्य रूप सीएमए मुकेश कुमार, सीएमए राजकुमार अग्रवाल महाप्रबंधक जेवीएनल, सीएमए रंजीत अग्रवाल, अजय दीप बाधवा, प्रभास मिश्रा, वेणी माधव झा, मनोज सिंह, गौतम सरकार, राजकिशोर साहू सहित कई सदस्य उपस्थित रहे




