राची, झारखण्ड | नवम्बर | 22, 2024 ::
गुरु नानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के तत्वावधान में सहोदया स्कूल कम्प्लेक्स द्वारा आयोजित इंटर स्कूल योगासन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19, आयु वर्ग में बालक एवं बालिकाओं के लिए आयोजित की गई थी। इसमें ग्रुप इवेंट, इंडिविजुअल, आर्टिस्टिक और रिदमिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में रांची के 12 स्कूलों
(गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल ,
साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल बुंडू ,
होली चाइल्ड स्कूल ,
मनन विद्या स्कूल,
जी.&एच. हाई स्कूल ,
टेंडर हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल,
शारदा ग्लोबल स्कूल ,
केराली स्कूल ,
सरला बिरला पब्लिक स्कूल
सुरेंद्रनाथ सेनेटरी स्कूल ,
सच्चिदानंद ज्ञान भारती मॉडल स्कूल ,
लोयोला कन्वेंट स्कूल) ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्राचार्या डॉक्टर ( कैप्टन) सुमित कौर ने किया। प्राचार्या ने बताया कि योगासन चैंपियनशिप का उद्देश्य योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है।
योग को हजारों साल पहले एक आध्यात्मिक अभ्यास के रूप में विकसित किया गया था। योग एक ऐसा अभ्यास है जो शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए शारीरिक आसन, श्वास और ध्यान का अभ्यास अत्यावश्यक है। उक्त कार्यक्रम में खेल शिक्षक /शिक्षिका पी.पी.तिवारी, प्रत्यूष नटराजन, नवीन कुमार, रजनी बक्शी, नेहा, विजेता, वंदना एवं दिलप्रीत का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम स्थल पर प्राचार्या डॉ (कैप्टन) सुमित कौर,उप प्राचार्या सुश्री सोनिया कौर, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती हरप्रीत कौर एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।




