Breaking News Latest News झारखण्ड राष्ट्रीय

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में मत्स्य निदेशालय के स्टॉल पर केज कल्चर, मोती उत्पादन व मछली पालन की पद्धति ‘आरएएस’ की दी गई जानकारी

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  26, 2024 ::

रांची/नई दिल्ली।झारखंड सरकार के पशुपालन विभाग की निदेशक किरण कुमार पासी (भारतीय प्रशासनिक सेवा) ने मंगलवार को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के झारखंड पेवेलियन में लगे मत्स्य निदेशालय के स्टॉल का भ्रमण किया। उन्होंने मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही मछली पालन के लिए केज कल्चर, रिसर्कुलेट्री एक्वाकल्चर सिस्टम (आरएएस), रंगीन मछली उत्पादन एवं विपणन (आर्नामेंटल फिश प्रोडक्शन और मार्केटिंग) के संदर्भ में मत्स्य निदेशालय की गतिविधियों से अवगत हुईं।
मौके पर उन्होंने मत्स्य निदेशालय, झारखंड द्वारा मत्स्य कृषकों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मछली उत्पादन में झारखंड को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में की जा रही विभागीय पहल को स्वागत योग्य कदम बताया। इस अवसर पर रणविजय कुमार, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, दुर्गेश मिश्रा, एसपीएम, आशीष तिर्की, डाटा मैनेजर, बुधन सिंह पुर्ति, मोती पालक के साथ शुभ पल्लव भट्ट, सांभवी मिश्रा सहित अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply