राची, झारखण्ड | जनवरी | 14, 2025 ::
राजपाल एण्ड संस, प्रकाशन संस्थान, समय प्रकाशन, यश प्रकाशन, लक्ष्मी प्रकाशन, नैय्यर बुक सर्विस, वर्मा बुक कम्पनी, रोहित बुक कम्पनी, विकल्प प्रकाशन, आर्यन बुक कम्पनी (नई दिल्ली), हिन्द युग्म (गौतम बुद्ध नगर), दिव्यांश प्रकाशन (लखनऊ), योगदा सत्संग सोसायटी ऑफ इंडिया, क्राउन पब्लिकेशन, झारखंड झरोखा, गीता प्रेस (रांची), श्री कबीर ज्ञान प्रकाशन केन्द्र (गिरिडीह), राज्य अभिलेखागार (पटना) का स्टॉल होगा आकर्षण का केन्द्र
स्थानीय जिला स्कूल मैदान में लगेगा 10 दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेला । यहां 17 से 26 जनवरी तक सजेगी अक्षरों की खूबसूरत दुनिया और उत्सवों की रहेगी धूम । यहां एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी हर आयु वर्ग के पाठकों के लिए हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी की नई एवं पुरानी बेइंतहा पुस्तकें । नए साल में नई पुस्तकें आप अपने प्रिय जनों को भेंट कर सकें पुस्तक मेला यह अवसर लेकर आया है ।
पुस्तक मेले की मुख्य थीम होगी : ‘सोशल मीडिया के दौर में पुस्तकें’ । सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों के विस्फोट के बावजूद पुस्तक–प्रेमियों के दिलों में किताबों के लिए जगह शेष है । समय इंडिया, नई दिल्ली किताबों को पाठकों से जोड़ने की मुहीम के तहत यह पुस्तक मेला लेकर आया है । पुस्तकों से रूबरू होने की समयावधि प्रात: 11 बजे से रात्रि 7–30 बजे तक की होगी । ये जानकारी समय इंडिया के प्रबंध न्यासी चन्द्र भूषण ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में दी ।
संवाद करेंगी पुस्तकें :– श्री भूषण ने बताया कि इस पुस्तक मेले में भागीदारी को लेकर प्रकाशक एवं पुस्तक विक्रेताओं के बीच खासा उत्साह है और वे अपने साथ ला रहे हैं नई–पुरानी पुस्तकों की सौगात । पुस्तकें बोलेंगी, बातें करेंगी और ऐसी दुनिया में ले जायेंगी जहां आप थोड़ा और संवेदनशील और मानवीय होंगे । उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्देश्य समाज में पुस्तकों के प्रति पनप रही उदासीनता की भावना को खत्म करना और किताबों के करीब पुस्तक प्रेमियों को लाना है ।
छात्र–छात्राओं के लिए एन्ट्री फ्री :– श्री भूषण ने बताया कि स्कूली एवं महाविद्यालयों के छात्र–छात्राओं को पुस्तक मेला में पुस्तकों के करीब लाने के लिए संस्था की ओर से विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । मेला अवधि के दौरान सोमवार से शुक्रवार तक छात्र–छात्राएँ प्रात: 11 बजे से 2 बजे के बीच अपना आई कार्ड दिखा कर फ्री प्रवेश पा सकते हैं ।
मेले में भाग ले रहीं प्रमुख संस्थाएं : पुस्तक मेले में जिन प्रकाशकों एवं पुस्तक विक्रताओं की स्वीकृति मिल चुकी है उनमें राजपाल एण्ड संस, प्रकाशन संस्थान, समय प्रकाशन, यश प्रकाशन, लक्ष्मी प्रकाशन, नैय्यर बुक सर्विस, वर्मा बुक कम्पनी, रोहित बुक कम्पनी, विकल्प प्रकाशन, आर्यन बुक कम्पनी (नई दिल्ली), हिन्द युग्म (गौतम बुद्ध नगर), दिव्यांश प्रकाशन (लखनऊ), योगदा सत्संग सोसायटी ऑफ इंडिया, क्राउन पब्लिकेशन, झारखंड झरोखा, गीता प्रेस (रांची), श्री कबीर ज्ञान प्रकाशन केन्द्र (गिरिडीह), राज्य अभिलेखागार (पटना) आदि प्रमुख हैं । झारखंड झरोखा के स्टॉल पर ही राजकमल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, प्रतियोगिता संबंधी और झारखंड पर केन्द्रित पुस्तकें होंगी ।
पुस्तक मेले में होंगे दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम : मेले में 18 जनवरी को सायं 4:00 बजे प्रसिद्ध नाटककार अनीश अंकुर की पुस्तक का लोकार्पण डॉ. विनोद कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा ।
19 जनवरी को हरिवंश जी से किताबों पर संवाद करेंगे प्रोफेसर विनय भरत । यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम सायं 4:00 बजे होगा । इसमें नगर के विशिष्ट लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार शामिल होंगे । दोनों लेखकों की पुस्तकें प्रकाशन संस्थान ने प्रकाशित की हैं ।
बच्चों पर केन्द्रित विविध कार्यक्रम :– मेले के दौरान स्कूली बच्चों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम रखे गए हैं जिनमें कविता–सुनाओ, कहानी लेखन प्रतियोगिता, बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों की लोक गीत/देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता, बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता, बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, एकल नाट्य प्रतियोगिता आदि प्रमुख हैं । बच्चों की सभी प्रतियोगिताएँ एवं कार्यक्रम नि:शुल्क होंगे । इसके अतिरिक्त चर्चा, संवाद, पुस्तक लोकार्पण जैसे साहित्यिक कार्यक्रम भी साहित्य प्रेमी पाठकों के आकर्षण का केन्द्र होंगे । पुस्तक प्रेमियों को कवियों एवं कवयित्रियों की कविताओं को करीब से सुनने का मौका पुस्तक मेले में मिलेगा । सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पुस्तक प्रेमियों के दिल जीतने के लिए होंगे ।
राष्ट्रीय पुस्तक मेला, रांची
(17 से 26 जनवरी, 2025)
स्थान : जिला स्कूल मैदान, रांची (झारखंड)
राष्ट्रीय पुस्तक मेले के शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम
17 जनवरी अपराह्न 3:30, उद्घाटन अपराह्न 3:00 बजे
साहित्यिक/सांस्कृतिक कार्यक्रम : सायं 4:00 बजे
18 जनवरी अपराहन 3:00 बजे : लोकगीत/देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता, पुस्तक लोकार्पण
19 जनवरी : अपराहन– 3:00 बजे, चित्रकला प्रतियोगिता, पुस्तक संवाद : श्री हरिवंश से
20 जनवरी अपराहन– 3:00 बजे, कविता सुनाओ, कहानी लेखन प्रतियोगिता, संवाद : पुस्तक पठन संस्कृति
21 जनवरी अपराहन– 3:00 बजे बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता, कवयित्री सम्मेलन
22 जनवरी अपराह्न – 3:00 बजे : लेखक से मिलिए, संवाद : मीडिया और साहित्य
23 जनवरी अपराहन– 3:00 बजे, चर्चा : झारखंड संस्कृति और जनजीवन कवि सम्मेलन
24 जनवरी अपराहन– 3:00 बजे, एकल नाट्य प्रतियोगिता
संवाद : संस्कृति और समाज
25 जनवरी अपराहन– 3:00 बजे बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
चर्चा : झारखंड के जनजातीय साहित्य
26 जनवरी अपराहन– 3:00 बजे पुरस्कार वितरण, रंगारंग देशभक्ति परक कार्यक्रम




