Breaking News Latest News झारखण्ड

झारखंड सशस्त्र पुलिस बल महिला वाहिनी की कमांडेंट संध्या रानी मेहता ने योग कल्प ( योग इंस्टिट्यूट ) का किया उद्घाटन

रांची, झारखण्ड | नवंबर | 24, 2018 :: योग कल्प ( योग इंस्टिट्यूट ) का उद्घाटन झारखंड सशस्त्र पुलिस बल महिला वाहिनी की कमांडेंट संध्या रानी मेहता ने पूजा श्री बैंक्विट हॉल चेशायर होम रोड, बरियातू में किया | इंस्टीट्यूट के निर्देशक चंदन कुमार मिश्रा ने बताया की दिनांक 25, 26, 27 नवंबर 2018 को योग का निशुल्क अभ्यास कैंप आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर झारखंड सशस्त्र पुलिस बल 10 के एस आई राम किशोर सिंह के साथ महिला एवं पुलिस बल के जवान, रातू रोड दुर्गा मंदिर के मुख्य पुजारी संतोष पाठक, राजेश मिश्रा, पंकज मिश्रा, संजय पाठक, कुंदन, राजेश, राहुल आदि उपस्थित थे

Leave a Reply