Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

कार्तिक उरांव शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में नए सत्र के विद्यार्थियों का आगमन

गुमला, झारखण्ड  | फरवरी | 10, 2023 ::  कार्तिक उरांव कॉलेज गुमला के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में नए सत्र की शुरुआत हो गई है।

जिसको लेकर प्रशिक्षु शिक्षकों में हर्ष का माहौल छाया हुआ है।

इसी उपलक्ष में शुक्रवार को स्वागत सह वनभोज समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के सभी छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम कर एक दूसरे को बधाई दी और खुशियां बांटी।

इस मौके पर उपस्थित महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर एजे खलखो ने सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को शिक्षण का गुड़ बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आप सभी प्रशिक्षु शिक्षक कल के भावी राष्ट्र निर्माता है।

आप सभी इस महाविद्यालय में एक परिवार की तरह है।

यहां के प्राध्यापकों के द्वारा आपको जो शिक्षा दी जाएगी आप उसे अपने जीवन में उतारकर चरितार्थ करेंगे।

वही महाविद्यालय के नोडल पदाधिकारी डॉ दिलीप प्रसाद ने छात्रों को बधाई देते हुए पढ़ाई करने का मूल मंत्र दिया।

उन्होंने बताया कि किस प्रकार से आप अध्ययन करें ताकि आपका भविष्य उज्जवल हो सके, उन्होंने अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि अगर आपको अच्छा शिक्षक बनना है तो आपको जीवन प्रयत्न छात्र बने रहना पड़ेगा।

वहीं विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राकेश प्रसाद ने बच्चों को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि आपके पठन-पाठन में किसी भी प्रकार की अड़चन नहीं आने देंगे।

हम सभी यथासंभव कोशिश करेंगे कि बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान कराया जाए और आपका सही समय का सदुपयोग हो सके।

इसके लिए आपको भी हम सभी प्राध्यापकों का साथ देना पड़ेगा आपको भी अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी।

उम्मीद है कि इस कार्य में हमें कॉलेज प्रशासन की तरफ से भरपूर सहयोग मिलेगा।

वही बीएड संकाय के समन्वयक प्रोफेसर संजय कुमार ने प्रशिक्षु शिक्षकों का उत्साह वर्धन किया और बीएड के कुछ नियम एवं कायदे को उन्होंने नए सत्र के प्रशिक्षणार्थियों के समक्ष रखा और उन्हें प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि समय का सदुपयोग करें।

किसी से कुछ लेना हो तो झुक कर ले। इस कार्यक्रम के मौके पर झारखंड प्रदेश के बीएड महाविद्यालय शिक्षक संघ के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी डॉ दीपक प्रसाद मौजूद रहे उन्होंने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनको प्रेरित किया। कहा कि आप कल के राष्ट्र निर्माता है।

आप पर ही इस देश का भविष्य टिका हुआ है।

आप जैसा ज्ञान बाटेंगे वैसा ही यह देश में माहौल बनेगा, इसलिए हम शिक्षकों पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है, इस समाज को ठीक करने का।

क्योंकि समाज हमारे ऊपर निसंकोच विश्वास करती है।

अपने बच्चों को आप को सुपुर्द करती है कि आप उन्हें अच्छा भविष्य बनाने में सहयोग करेंगे।

वही वरीय प्राध्यापिका प्रो पूनम भगत ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और हर हमेशा खुशहाल रहने का पाठ पढ़ाया।

स्वागत समारोह में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण उपस्थित रहे। इस खुशी के मौके पर उपस्थित थे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर ए जे खलखो, डॉ दिलीप प्रसाद, प्रो सतीश कुमार गुप्ता, प्रो संजय कुमार, प्रो अमिताभ भारती, डॉ राकेश प्रसाद, डॉ दीपक प्रसाद, प्रो नृपेंद्र कुमार सेठ, प्रो पूनम भगत, प्रो मंती कुमारी, प्रो नीलम प्रतिमा मींज़, प्रो सिलास डहंगा, प्रो राजेश रंजन, डॉ रंजीत कुमार, प्रो अनुतलन मींज़, प्रो शिल्पी, प्रो सुतापा घोष, डॉ मनोज कुमार साहू, संजय बड़ाईक, शांता लकड़ा, कुंती देवी उपस्थित थी।

Leave a Reply