Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

सरकार को पान मसाला व्यापारियों को कुछ समय देना चाहिए था : चैंबर  

झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारिणी समिति की बैठक अध्यक्ष परेश गट्टानी की अध्यक्षता में होटल रैडिशन ब्लू में हुई। माननीय उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद जो झारखण्ड चैंबर के सदस्य भी हैं, को कार्यसमिति के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। स्टेकहोल्डर्स की समस्याओं पर चैंबर द्वारा किये जानेवाले प्रयासों की उन्होंने प्रशंसा की और आश्वस्त किया कि आज चैंबर परिवार का एक सदस्य राज्य सरकार के कैबिनेट में है। परिवार का सदस्य होने के नाते जहां भी मेरी आवश्यकता होगी, चैंबर मुझे अवगत कराये। सरकार के स्तर से समाधान का हरसंभव प्रयास सुनिश्चित किया जायेगा। कार्यसमिति की बैठक में सांसद राज्यसभा प्रदीप वर्मा को भी सम्मानित किया गया। श्री वर्मा ने अपने संबोधन के दौरान देश और राज्य के विकास में व्यवसायी व व्यवसायिक संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए चैंबर के प्रयास को महत्पूर्ण बताया।

इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर की सफलता के लिए चैंबर अध्यक्ष ने शहरवासियों के प्रति आभार जताया झारखण्ड में पान मसाला को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किये जाने से इसके व्यापार में संलग्न व्यापारियों को होनेवाली असुविधा पर चर्चा की गई। कहा गया कि सरकार को कुछ समय देना चाहिए ताकि ऐसे व्यापारी जिनके पास स्टॉक जमा हैं, वे मैनुफैक्चरर्स को वापस कर सकें या पडोसी राज्यों में भेंज सकें।

इथेनॉल डिस्पैच पर 1रू0 प्रति लीटर परमिट शुल्क लगाने और इथेनॉल की आवाजाही के लिए परमिट की आवश्यकता के विभागीय निर्णय से होनेवाली समस्या पर भी चर्चा हुई। सिल्ली इलू बाईपास लाइन निर्माण के लिए चैंबर द्वारा वर्ष 2021 में दिये गये सुझावों को गति दिलाने में सहयोग के लिए चैंबर अध्यक्ष ने तत्कालीन सांसद (राज्यसभा) महेश पोद्दार के प्रति आभार जताया।

बैठक में रामगढ़ में फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना, पलामू जिले में ट्रॉफिक थाना के निर्माण की आवश्यकता पर चर्चा हुई। यह भी अवगत कराया गया कि देवघर के प्लास्टिक पार्क में उद्यमियों को आवंटित किये गये भूखंड का पोजीशन लेने में कठिनाई हो रही है। ऐसी ही स्थिति देवीपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी है जिसपर जियाडा को समीक्षा करने की आवश्यकता है। देवघर में पुस्तैनी जमीन की बिक्री में भी एनओसी लेने की अनिवार्यता को अव्यवहारिक बताते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने इस नियम को खत्म करने की मांग की।

बैठक के बीच में चैंबर के दो नये पैट्रोन सदस्य प्रशांत अरोडा और राजा तनेजा को कार्यसमिति के सदस्यों द्वारा सम्मान्नित करते हुए, उन्हें सदस्यता प्रमाण पत्र सौंपा गया। महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने सदस्यों को एमएसएमई के प्रावधानों की जानकारी से अवगत कराने की बात कही। पूर्व अध्यक्ष महेश पोद्दार ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में ट्रेड लाइसेंस को औचित्यहीन बताते हुए, सरकार से इस लाइसेंस की अनिवार्यता को खत्म करने की बात कही।

बैठक के उपरांत एक्सिस बैंक के द्वारा साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। आइटी उप समिति चेयरमेन मनोज मिश्रा के सहयोग से सदस्यों को साइबर फ्रॉड से बचाव के तौर तरीकों की जानकारी दी गई।

बैठक में चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, उपाध्यक्ष राहुल साबू, ज्योति कुमारी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, अमित साहू के अलावा खूंटी और गुमला चैंबर के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply