Breaking News Latest News झारखण्ड

प्रेस क्लब कतरास के चुनाव में इंद्रजीत बने अध्यक्ष तो खबर मंत्र के धनबाद ब्यूरो बिनोद के सर सजा महासचिव का ताज

कतरास, झारखण्ड | जनवरी   | 11, 2021 :: सोमवार को सिजुआ स्टेडियम में प्रेस क्लब कतरास सिजुआ बाघमारा, बरोरा, महुदा, कपूरिया, पुटकी ,लोयाबाद, निचीतपुर, तेतुलमारी, राजगंज, गोमो, तोपचांची एवं अन्य क्षेत्र के पत्रकारों के एक पूर्व निर्धारित आम सभा आयोजित की गई।
क्षेत्र के पत्रकारों के वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए अध्यक्ष मंडल के द्वारा नई समिति प्रेस क्लब कतरास का गठन किया गया।
आम सभा बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रुप से बिहार आबजर्बर के संपादक गणेश मिश्रा राजकुमार मधु प्रभात खबर के कतरास प्रभारी उमेश श्रीवास्तव दिलीप अंजाना अजय राणा एवं मोहम्मद मुस्तकीम ने संयुक्त रूप से की।
सर्वसम्मति से संगठन के लिए 11 संरक्षक मनोनीत किए गए । जिसमें मुख्य रुप से गणेश मिश्रा राजकुमार मधु ,उमेश श्रीवास्तव, दिलीप अंजाना, मोहम्मद मुस्तकीम ,अजय राणा के अलावा पदेन अध्यक्ष के रूप में बाघमारा एसडीपीओ, बाघमारा विधायक एवं गिरिडीह के सांसद तथा एरिया 1 के महाप्रबंधक को मनोनीत किया गया।
आम सभा बैठक में सर्वसम्मति से प्रेस क्लब कतरास की नई समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष प्रभात खबर के वरीय पत्रकार इंद्रजीत पासवान ,महासचिव खबर मंत्र के धनबाद ब्यूरो बिनोद रजक, सचिव अजय तिवारी एवं कोषाध्यक्ष समर शक्ति सिंह चुने गए।
इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष राम पांडे उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद साव, सोहन विश्वकर्मा ,संजय रवानी ,मोहम्मद अब्दुल हमीद अंसारी ,तफाजुल आजाद को सर्वसम्मति से चुना गया।
संगठन सचिव के रूप में सुधीर सिंह सह सचिव विश्वजीत चटर्जी ,पिंटू शर्मा ,बंटी सिंहा ,दीपक गुप्ता मनोज त्रिवेदी को बनाया गया। सह कोषाध्यक्ष के रूप में वरुण वेद पुटकी को चुना गया।
कार्यालय प्रभारी ग्रुप में सुमन सिंह एवं प्रवक्ता जितेंद्र कुमार जीतू को बनाया गया। जबकि कार्यकारिणी में सत्येंद्र तिवारी, कामदेव सिंह, चंदन तिवारी, अश्वनी कुमार ,सूर्यदेव मांझी, संतोष दास, अजय प्रसाद ,मोहम्मद जसीम, धनजी यादव ओमप्रकाश,सुभाष कुमार, प्रह्लाद वर्णवाल, समीत खान, विजय कर्मकार, राजू वर्मा, संजय गुप्ता एवं मृणाल कांति राउत को चुना गया। पूरी कमेटी निर्विरोध चुनाव जीता।
बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक सह आम सभा के अध्यक्ष गणेश मिश्रा ने कहा कि नई समिति के सदस्य व पदाधिकारी प्रेस क्लब की गरिमा एकता और अखंडता के लिए कार्य करेंगे।
पत्रकारों के हित के अलावे देश हित एवं समाज हित में सर्वोपरि तरीके से समिति काम करेगी।
संगठन के विरुद्ध अथवा संगठन विरोधी कार्य में लिप्त होने अथवा अन्य भारतीय संविधान के आचार संहीता के अनुरूप कार्य नहीं करेंगे तो उन्हें संगठन की सदस्यता से निरस्त कर दिया जाएगा।
नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को गणेश मिश्रा राजकुमार मधु उमेश श्रीवास्तव दिलीप अंजाना अजय राणा एवं मोहम्मद मुस्तकीम ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply