
राँची, झारखण्ड । जून | 16, 2018 :: 24 सदस्यों वाली भारतीय वुशु दल दल चीन के शानदोंग प्रोविंस के लिए रवाना हो गयी।
यहाँ की शानदोंग वुशु अकादेमी में भारतीय वुशु दल 10 दिनों तक गहन ट्रेनिग प्राप्त करेगी।
आगामी 7 वी वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के मद्देनजर युवा कार्य एवम खेल मंत्रालय ने इस दल को चीन भेजा है।
इस दल में झारखंड के वुशू खिलाडी दीपक महतो भी शामिल है
दल क्व साथ भारतीय जूनियर टीम के कोच एल प्रदीप कुमार सिंह भी गए है।
प्रदीप सरला बिरला स्कूल में कार्यरत है।प्रदीप इसके पूर्व 6 वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रदीप सिंह भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है।
इस पर अपने उदगार व्यक्त करते हुये सुनील साहू ने कहा कि इनके चीन में जाकर ट्रेनिंग लेने का फायदा हमारे खिलाड़ियो को मिलेगा।
झारखण्ड वुशू संघ के पदाधिकारियों चंचल भट्टाचार्य, अनिल जायसवाल, उदय साहू,दीपक भरथुआर, अमर प्रियदर्शी, मनोज साहू,डॉ अंशु, शैलेंद्र दुबे,दीपक लोहिया, राजकुमार जैन,सरोजिनी लकडा,कृष्ण मुरारी सिंह,मुरारी तिवारी,कार्तिक राम,शिवजी तिवारी ने अपनी शुभकामनाएं दी है।
ज्ञातव्य है कि झारखंड के वुशु कोच मलयेशिया में जजेस ट्रेनिंग कर रहे है।


![there is no scarcity of world class sports talent in india : amit shah [ mp, rajya sabha ]](https://www.lenseyenews.com/wp-content/uploads/2017/09/15-Amit-Shah-464x290.jpg)
