राची, झारखण्ड | मार्च | 16, 2024 ::
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा राँची के संस्थापक एव संरक्षक परमहंस संत शिरोमणि श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज होली के सुअवसर पर अपने शिष्यों को होली की बधाई देने 18 मार्च 2024 सोमवार को रांची पधार रहे है।
संत श्री सदानन्द जी महाराज के आगमन के पश्चात होली मिलन का भव्य आयोजन संस्था के निर्माणाधीन मंगल राधिका सदानंद दिव्यांग सेवाधाम आश्रम के प्रांगण में बन रहे श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर के हाल मे अपराह्न 4 बजे से 6 बजे तक गुरु महाराज के सानिध्य में फूल की होली, अबीर गुलाल की होली खेली जायेगी।
कार्यक्रम समापन के पश्चात संतश्री अपने शिष्यों एव आये हुए भक्तो के बीच प्रसाद वितरण करेगे एव आये हुए सभी श्रद्धालुओ को अपना आशीर्वाद प्रदान करेगे।
संतश्री को रायगढ से सड़क मार्ग द्वारा रांची लेकर आने के हेतु संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल गुरु महाराज के शिष्य नन्द किशोर चौधरी आज रविवार 16 मार्च को संध्या 4 बजे सड़क मार्ग से रायगढ के लिए प्रस्थान करेगे।




