Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड राष्ट्रीय विदेश

झारखंड की बेटी सलीमा टेटे की कप्तानी एवम झारखंड की ही संगीता और ब्यूटी से सुसज्जित भारतीय महिला हॉकी टीम जूनियर वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए साउथ अफ्रीका रवाना

 

रांची, झारखण्ड | मार्च  | 25, 2022 ::
01से 12अप्रैल को  साउथ अफ्रीका में आयोजित जूनियर महिला वर्ल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हमारे झारखंड की सलीमा टेटे की कप्तानी और झारखंड की ही संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग से सुसज्जित जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम आज साउथ अफ्रीका रवाना हुई।

तीनों खिलाड़ी सिमडेगा जिला के रहने वाले हैं। सिमडेगा जिला की सलीमा टेटे सदर प्रखंड की बड़की छापर गांव की रहने वाली है तथा ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी केरसई प्रखंड के करगागुड़ी के रहने वाली है ।सलीमा टेटे और संगीता कुमारी रांची रेलवे में कार्यरत है वही ब्यूटी डुंगडुंग अभी नौकरी की तलाश में है। तीनों ही खिलाड़ी आज भुवनेश्वर से पूरी भारतीय टीम के साथ रवाना हुए ।भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रुप D में है और इस टीम में मलेशिया, जर्मनी और वेल्स की टीम है भारत का पहला मैच 2 अप्रैल को वेल्स के खिलाफ, 3 अप्रैल को जर्मनी के खिलाफ और 5 अप्रैल को मलेशिया के खिलाफ होगी। तीनों खिलाड़ियों सहित पूरी टीम हॉकी झारखंड का अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने विश्व कप जीतने की शुभकामना दी।

Leave a Reply