राची, झारखण्ड | मई | 10, 2024 ::
नागरमल मोदी सेवा सदन, रांची में नवनिर्मित कार्डियक सेन्टर का सदन के वरीय उपाध्यक्ष पुनीत पोद्दार सपत्निक द्वारा पूजन से शुभारम्भ हुआ।
उद्घाटन कार्डियक सेन्टर का सदन के माननीय सदस्य एवं दानदाता प्रदीप नारसरिया द्वारा, सीटीवीएस(ओ.टी) का सुभाष मोदी द्वारासुपर डीलक्स केबिन का विनोद (बिनू) ठक्कर द्वारा विधिवत् उद्घाटन किया गया।
इसके अलावा डायलिसिस मशीन ( रघुनाथ प्रसाद नोपानी वेलफेयर फंड द्वारा प्रदत) भगवती प्रसाद भुवालका द्वारा विधिवत् उद्घाटन किया गया।
सदन में नवनिर्मित कार्डियक सेन्टर हृदयालयम हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड का एक संयुक्त ईकाई है। इस सेन्टर हेतु कोल इंडिया ने मुख्य रूप से आर्थिक सहयोग दिया है।
कार्डियक सेन्टर पूरी तरह से अत्याधुनिक हृदय देखभाल की सुविधा है जो हृदय रोग विशेषज्ञों, तकनीशियनों और अन्य योग्य कर्मचारियों की एक टीम से सुसज्जित है। इस सेन्टर में 250 दक्ष चिकित्सक एवं पारामेडिकल स्टाफ कार्य करते हैं जो 24X7 हृदय रोगों के इलाज के लिए तत्पर रहते हैं। हृदय के संर्जरी से संबंधी सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराया जाता है। यहां कैथ लैब के साथ साथ सम्पूर्ण कार्डियक सेन्टर है।
कार्यरत हृदय रोग चिकित्सकों के नाम हैं- डॉ. अनुपम सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. बिनय कुमार और डॉ. प्रत्या गुहा सरकार।
समारोह में सभी दानदाताओं को पुष्पगुच्छ देते हुए धन्यवाद सहित सम्मानित किया गया।
सदन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील रूंगटा ने अपने उद्बोधन में कामना की कि सदन का यह हार्ट सेन्टर एक रिसर्च सेंटर का रूप लेगा। हार्ट सेंटर के डॉ. प्रत्य गुहा सरकार ने जानकारी दी कि यहां बच्चों के हार्ट के लिए भी विशेष सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस सेंटर में अत्याधुनिक उपकरण व सुविधाएं सेवाएं उपलब्ध है। यह भी बताया कि सदन का यह हार्ट सेंटर एक मॉडल सेंटर है।
कार्डियक सेन्टर उद्घाटन समारोह में सदन के अध्यक्ष अरुण छावछरिया ने सभी का स्वागत किया। मेडिकल बोर्ड के चेयरमेन अजय मारू ने कार्डियक सेंटर के निमार्ण की चुनौतियों एवं प्राप्त सहयोग की चर्चा की। सदन के वरीय उपाध्यक्ष पुनीत पोद्दार ने सदन से सामाजिक जुड़ाव को अपने जीवन का श्रेष्ठ अवसर बताया। सचिव आशीष मोदी ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा जैन, सह सचिव पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष अरूण खेमका, सदन के पूर्व अध्यक्ष के.के. पोद्दार, जुगल किशोर मारू, राजकुमार केडिया एवं राजेन्द्र कुमार सरावगी, सदस्य पवन कनोई, सदन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील रूंगटा, सांसद सजंय सेठ, कमिटी चेयरमेन आलोक तुलस्यान एवं वरूण जालान सहित माननीय सदस्यगण, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारीगण, चिकित्सकगण, कर्मचारीगण एवं अन्य उपस्थित हुए।
इस अवसर पर मतदान जागरूकता हेतु एक फोटो सूट पोइंट बनाई गई।
समारोह का संचालन सदन के सहायक सचिव वेदप्रकाश बागला द्वारा किया गया।




