Breaking News Latest News झारखण्ड

जीतो शपथ ग्रहण एवम फ्रेंचाइजी- डीलरशिप – डिस्ट्रीब्यूटर मीट समारोह सम्पन्न 

रांची, झारखण्ड  | मार्च  | 05, 2023 ::  आज 5 मार्च २०२३ को जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के द्वारा फ्रेंचाइजी- डिस्ट्रीब्यूटर- डीलर मीट का समारोह होटल बीएनआर चाणक्य में हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी श्री राजीव जी थे।
इस आयोजन में जीतो एपेक्स के अध्यक्ष अभय जी कुमार श्रीश्रीमल, सचिव मनोज जी मेहता, जेएटीएफ के अध्यक्ष विनोद जी दुगर, जे बी एन अध्यक्ष राजेश जी चंदन, ईस्ट जोन चेयरमैन विनोद जी बेद,जीतो यूथ एपेक्स मुख्य सचिव अंकितजी बरमेचा,कन्वीनर जीतो यूथ ईस्ट जोन ऋषभ जी नहाटा उपस्थित थे।
आज के कार्यक्रम के संयोजक रांची जीतो के सदस्य संजय जी बड़जात्या थे ।
इस मीट में देशभर से 20 कंपनियां अपने व्यापार को झारखंड में बढ़ाने के लिए बिजनेस पार्टनर का चयन किया। इन कंपनियों के नाम क्रमश : चीकागो पिज्जा, आईसीए, कैफीनेटर्स,कॉम्बो नेशन, यूरो किड्स, द चॉकलेट रूम, इंड्या, बर्ग्रिल, बींज्स पिज्जा,टी.टी. गारमेंट्स, फार्मले, जब एली, लिबर्टी, मैडम है। अपने आप में बहुत ही प्रेरणादायक मीटिंग थी। इसमें हमें विभिन्न कंपनियों के बिजनेस मॉडल को समझने का मौका मिला। इसमें करीब पूरे झारखंड से
लोगो ने रजिस्ट्रेशन कर भाग लिया।
आपको इस तरह का अवसर किसी भी अन्य प्लेटफार्म पर नहीं मिलेगा। अगर आपको जगह, पूंजी या किसी और तरह का सहयोग चाहिए उसके लिए भी जीतो आपके साथ है।
साथ ही साथ आज जीतो के नए सत्र (22-24) की स्थापना एवम शपथ ग्रहण का समारोह हुआ ।
जीतो मेन के अध्यक्ष गौतम जैन, आई पीसी फेलोशिप – कमल कुमार जैन, उपाध्यक्ष राज कुमार रामपुरिया ( पारसनाथ) और विशाल जैन ( जे बी एन), मुख्य सचिव अनंत जैन, सचिव विनय नहाटा और कुणाल जैन , कोषाध्यक्ष- सीए अर्पित जैन, डायरेक्टर (सीएफइ/ इंटर चैप्टर) प्रदीप कुमार जैन, डायरेक्टर (जेएल डब्ल्यू / जे एल यूथ) पायल जैन , देवेश जैन और अनिमेष जैन, डायरेक्टर मैट्रिमोनी हर्षवर्धन जैन, पींचा डायरेक्टर सेवा राजेश जैन, डायरेक्टर- विक्रम भंडारी , राकेश जैन (जेएटीएफ), प्रवीण जैन (खेल) है।
जीतो महिला शाखा की डायरेक्टर पायल सेठी, अध्यक्ष प्रियंका पाटनी, मुख्य सचिव सरोज पंड्या, संयुक्त सचिव मोनिका पाटनी और बिनीता जैन, कोषाध्यक्ष सुष्मिता जैन और सोनल नहाटा, उपाध्यक्ष अनीता पांड्या एवम एकता बड़जात्या, अलग अलग विभाग के कन्वीनर क्रमश: कौशल विकास- अनुराधा जैन, स्वास्थ्य पोषण- रिंकी अजमेरा, बीटूसी ट्रेड फेयर- रूबी जैन, स्पॉन्सरशिप – खुशबू जैन, मेंबरशिप- आभा भंडारी, बी टू बी / जेबीएन – नीलम जैन, वित्तीय साक्षरता – निधी जैन, टूर – वर्षा जैन, पी/आर सोशल मीडिया – पायल गोधा, स्पोर्ट्स – सोनम पाटोदी, कला संस्कृति – विनीता सेठी, श्रमण आरोग्यम जेड संतोष बेंगानी, साधार्मिक सेवा – सीमा जैन, मैट्रिमोनी – प्रिया बड़जात्या, माइनोरिटी वर्क – स्मिता जैन है।
जीतो युवा शाखा के अध्यक्ष देवेश जैन, उपाध्यक्ष निपुण जैन एवम अनिमेष जैन, मुख्य सचिव वैभव जैन, सचिव नितेश जैन एवम ऋषभ जैन, कोषाध्यक्ष – अभिषेक जैन तथा विभिन्न विभाग के डायरेक्टर्स क्रमश : आदित्य जैन, अंकित सिंघई, अंकित लुहाड़िया, अक्षय जैन,अरिहंत सेठी,अरिहंत गोधा, दिव्या जैन, हेमंत, खुशबू, मयंक बेगानी, ऋषभ जैन संयम जैन, सार्थक जैन , शाश्वत जैन, सुमिल जैन, सूचि जैन, विवेक दस्सानी एवम विवेक बैंगनी है।
जीतो ( 22-24) सत्र के इन सभी पदाधिकारियों एवम सदस्यो ने आज शपथ ग्रहण किया तथा अपने कार्यकाल में सभी लोगो ने अपने कार्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply