Inagurationof short firing range in third Jharkhand battalion NCC
Latest News झारखण्ड

3 झारखंड बटालियन एन.सी.सी में नवीनतम ‛शार्ट फायरिंग रेंज ’ का उदघाटन

Inagurationof short firing range in third Jharkhand battalion NCC

रांची, झारखण्ड । सितम्बर | 05, 2017 :: 3 झारखंड बटालियन एन.सी.सी में नवीनतम ‛शार्ट फायरिंग रेंज ’ का उदघाटन मेजर जनरल शम्मी सभरवाल , अतिरिक्त महानिदेशक एन.सी.सी. बिहार एवं झारखंड निदेशालय के करकमलों द्वारा प्रातः 9:00 बजे किया गया | इसके बाद उन्होंने सभी एन.सी.सी. पदाधिकारियों को संबोधित किया और एन.सी.सी. के पूर्णकालिक प्रशिक्षकों की कक्षाएं भी लिया , जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा ए.डी.जी. साहब को कैडेटों को दी जाने वाली ट्रैनिंग के बारे में बताया गया | इस अवसर पर ए.डी. जी. को एन.सी.सी. कैडेटों द्वारा ‘ गार्ड ऑफ ऑनर ‘ दिया गया | एन.सी.सी. राँची ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर शंकर प्रसाद , 3 झारखंड बटालियन ऐन.सी.सी. के कमांडिंग अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल कुमार एस. आदि बिहार एवं झारखंड निदेशालय एवं राँची ग्रुप के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे |

Leave a Reply