Breaking News Latest News झारखण्ड

रांची समैरिटन लेडिज सर्कल का उद्घाटन :: व्हील चेयर डोनेट

रांची, झारखण्ड | दिसंबर | 10, 2018 :: मोरहाबादी के कांति कोठी में रांची समारीटन लेडिज सर्कल का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। सभा में लेडिज सर्कल इंडिया की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्कलर निधि गुप्ता कोयम्बटूर से, एरिया 16 लेडीज़ सर्कल की अध्यक्ष सर्कलर रश्मि गर्ग राउरकेला से, सर्कल 98 की अध्यक्ष सोनल मिनोचा, सर्कल 142 की अध्यक्ष टीना सबरवाल, राउंड टेबल एरिया 16 के अध्यक्ष सिद्धार्थ चौधरी, राउंड टेबल 244 के अध्यक्ष श्री रितेश गुप्ता उपस्थित थे। खुशबु सिंघानिया को अध्यक्ष, हर्षा बच्चन को उपाध्यक्ष, निकिता किरण को सचिव, स्नेहा जैन को नए लेडिज सर्कल का ट्रेज़रर नियुक्त किया गया।
रांची समारीटन लेडिज सर्कल द्वारा सभा में बरियतु निवासी सैलेन्द्र गुप्ता के पुत्र शुभम गुप्ता को व्हील चेयर प्रदान किया गया । लेडिज सर्कल इंडिया, राउंड टेबल इंडिया की सह संस्था है।नए सर्कल के संगठन में रांची ऐंकरिज लेडिज सर्कल 98 एवँ रांची यूटोपीयन लेडिज सर्कल 142 का अहम योगदान रहा।नयी मनोनीत अध्यक्ष खुश्बू सिंघानिया ने कहा कि उनकी संस्था मिलकर समाज के लिए काम करेगी और संस्था को ऊंचाईयों पर ले जायेगी।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निधि गुप्ता ने कहा की राँची में तीन सर्कल गर्व की बात है । लेडीज़ सर्कल राउंड टेबल के साथ मिल कर स्कूल बनाता है और सामाजिक कार्य करता है ।उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि नया सर्कल खरा उतरेगा ।
मौके पर सर्कल 98 और सर्कल 142 की सभी सदस्य और कई टेबलर मौजूद थे।

Leave a Reply