Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

प्रथम सुकोकाई राज्य स्तरीय कराटे चैम्पियनशिप का शुभारंभ :: अलग अलग जिलो से लगभग 200 कराटे छात्र-छात्राएं शामिल

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 14, 2023 ::

आज दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को प्रथम सुकोकाई झारखंड राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन धूमकुडिया भवन करम टोली चौक रांची में किया गया जिसका उद्घाटन डॉक्टर हेमलाल मेहता, देवनाथ लोहार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुजाता भगत, प्रेस क्लब खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष भारत भूषण प्रसाद एवं उत्कल कराटे स्कूल झारखंड शाखा अध्यक्ष डॉक्टर प्रणव कुमार बब्बू के द्वारा किया गया.
इस प्रथम राज्य स्तरीय सुकोकाई कराटे चैंपियनशिप में राज्य के रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, दुमका जिलों के 200 कराटे छात्र-छात्राएं शामिल हुए.

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुजाता भगत ने कहा कि आज के युग में कराटे प्रशिक्षण सभी लड़कियों को करना चाहिए जिससे अपनी आत्मरक्षा के साथ-साथ दूसरों की भी रक्षा कर सके

डॉक्टर हेमलाल मेहता रांची जिला सचिव झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सुकोकाई कराटे एसोसिएशन झारखंड हर संभव मदद करने की बात कही साथ ही बताया कि आने वाला समय में राष्ट्रीय स्तर पर जो भी बच्चे चयन होंगे उनका हर संभव मदद करेंगे।

भारत भूषण प्रसाद ने बताया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में खेल के क्षेत्र में हमारी संस्था हर संभव मदद करेगी प्रथम सुकोकाई झारखंड राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप आयोजन एवं देखरेख उत्कल कराटे स्कूल झारखंड शाखा अध्यक्ष डॉक्टर प्रणव कुमार बब्बू के द्वारा किया जा रहा है।
इस राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में निर्णायक के रूप में संसाई विमलदीप लाल, संसाई संदीप लाल, संसाई महादेव गोप, संसाई चंदन कुमार, अमृत मुंडा, आशीष भुट कुमार, विक्रम कुमार नायक, राहुल कालिंदी, सूरज चिक बढ़ाइक, आशु तिर्की,आकांक्षा तिर्की, नकुल यादव, पायल कुमारी, रवि कुमार, आदि उपस्थित थे।

प्रथम दिन का रिजल्ट इस प्रकार है
सीनियर मेल इंडिविजुअल काता
प्रथम स्थान सूरज चिक बढ़ई खूंटी
द्वितीय स्थान रवि कुमार
तृतीय स्थान समरजीत बनर्जी

बालिका वर्ग में सीनियर काता
प्रथम स्थान नंदनी कुमारी रांची
द्वितीय स्थान नेहा कुमारी बोकारो
तृतीय स्थान ललिता कुमारी गिरीडीह ज्वाइंट थर्ड नेहा कुमारी महतो हजारीबाग

Leave a Reply