
रांची , झारखण्ड | सितम्बर | 20, 2019 :: जूनियर चैंबर इंटरनेशनल द्वारा आयोजित 24वें एक्सपो उत्सव 2019 का जोरदार उद्घाटन डीजीपी कमल नयन चौबे द्वारा शुक्रवार को मोराबादी मैदान में किया गया।
20से 24 सितंबर तक मोराबादी मैदान में चलने वाला यह 24वा संस्करण है।
डीजीपी कमल नयन चौबे ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर किया और साथ ही साथ सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएं देते हुए जेसीआई के प्रयास की सहारना की और कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि झारखंड के युवा राज्य के विकास की धारा से जुड़ कर राज्य को आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।
झारखंड में आज मेले का विस्तार और आधुनिक रूप नजर आता है वह युवाओं के विशेष प्रयास का ही नतीजा है।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि जेसीआई यही सिखाता है कि आप जो भी सीखते हैं वह दूसरों को भी सिखाएं,इसलिए जेसीआई काम है पूरे देश वासियों की तरफ से शुक्रिया अदा करता हूं कि वह इस तरह के कार्यक्रम का हर साल आयोजन करता है।
और मुझे यह जानकर बहुत खुशी मिली कि जेसीआई की शुरुआत हुई थी 5हजार स्क्वायर फीट से और सफलता को पाते हुए या आज 1 लाख स्क्वायर फीट से भी ज्यादा में है, जोकि जेसीआई की सफलता को दर्शाता है।
इस मौके पर आप सब की उपस्थिति में मैं यह बताना चाहता हूं कि आप ऐसे कार्यक्रम को और आयोजित करते रहे और कानून का पूरा तरह से पालन करें।
एक्सपो का उद्घाटन 2003 से अब तक ऐसे होते आ रहा, जैसे एक बंजर पर जमीन मैं सोना खिल उठा हो, जिसकी भूमि में लोगों को फलने फूलने का मौका मिल रहा है।
इससे पहले किसी ने कल्पना नहीं की थी कि झारखंड इतना आधुनिक हो जाएगा।
250 राष्ट्रीय वं कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टॉल:-
हर साल की तरह इस साल भी एक्सपो का आयोजन बड़े ही शानदार तरीके से किया गया है, जोकि आए हुए लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
250 से ज्यादा देश-विदेश के स्टाल लगाए गए हैं । जिसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकार जैसे कंप्यूटर,लैपटॉप, मसाजर, मोबाइल, एसी,टीवी ,सोनी ,एलजी फ्रिज ऐसे कई बड़े ब्रैंड उचित मूल्य पर उपलब्ध है ।
ऑटो जोन में, जीप, मारुति , हीरो जैसे अन्य कंपनियां भारी छूट देकर ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है।
और साथ ही साथ महिलाओं को भी ध्यान में रखते हुए उनके लिए भी लेडीस साड़ियां, सूट उपलब्ध है।
एक्सपो मेले में झारखंड पर्यटन विभाग का भी एक ऐसा स्टॉल लगाया गया है जहां झारखंड की संस्कृति को चित्र द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
कल शनिवार की रात बनाएगी एक्सपो खास :-
शनिवार की रात होगी कुछ खास आधी रात तक एक्सपो में शॉपिंग के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का मज़ा ले सकते है, देश विदेश के कलाकार अपनी कला का जौहर पेश करेंगे ।
साथ ही साथ कार्यक्रम की चेयर पर्सन दीपा बंका और सेक्रेटरी कंचन महेश्वरी ने बताया कि हर रोज़ कई प्रतियोगिताएं भी कराई जाएगी जैसे कि , हेल्दी बेबी सो (बर्थ सर्टिफिकेट और वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट आवश्यक है)
डॉग शो, व अन्य ।
यह कुछ एक्सपो उत्सव 2019 के खास आकर्षण :-
ए.सी जर्मन हेंगर
झारखण्ड टूरिज्म का खास हेंगर
पिंक हेंगर खास कर महिला उद्यमी के लिए
मिडनाइट बाजार
हाट बाजार
फ़ूड जोन
एम्यूजमेंट पार्क
नया आकर्षण :-
प्राइड ऑफ़ राँची
तम्बोला नाईट।




