Breaking News कैंपस

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर स्कूल द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह 11 सितंबर 

रांची, झारखण्ड  | सितम्बर  | 08, 2021 ::  प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर स्कूल, पासवा की ओर से आगामी 11 सितंबर को रांची के आर्यभट्ट सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह की तैयारियों को लेकर पासवा की राज्यस्तरीय कमेटी और पदाधिकारियों की आज वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर अतिथियों के स्वागत की तैयारियों को विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे, पदाधिकारी लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू,अरविन्द कुमार,संजय कुमार,उपस्थित थे।

पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने बताया कि शिक्षक सम्मान समारोह में रांची के करीब 500 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों ने कोरोना काल में करीब 18 महीने तक स्कूल बंद रहने के बावजूद इंटरनेट और मोबाइल तथा अन्य माध्यमों से छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षा देने की कोशिश की, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी। इसलिए पासवा ने शिक्षकों के सम्मान में समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है।11 सितम्बर का शिक्षक सम्मान समारोह सबसे भव्य और अलग राज्य बनने के बाद अबतक का सबसे बड़ा शिक्षक सम्मान समारोह होगा।
पासवा के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि शिक्षक सम्मान समारोह के उदघाटनकर्ता राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति डॉ0 रामेश्वर उरांव होंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, और पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद मौजूद रहेंगे।
पासवा के प्रदेश महामंत्री डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद 10 सितंबर को रांची पहुंच जाएंगे। जबकि पासवा के ओड़िशा इकाई की अध्यक्ष श्रीमती चिदतमका खटुवा, पश्चिम बंगाल की अध्यक्ष मसुदा यास्मीन और दिल्ली की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा तथा कर्नाटक के अध्यक्ष डॉ0 अरशद भी समारोह में शामिल होने के लिए रांची आ रहे हैं।

Leave a Reply