Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

दो दिवसीय डी डब्ल्यू ऐ मेला 2023 का शुभारम्भ

राची, झारखण्ड | जुलाई | 14, 2023 :: त्योहारों का मौसम सावन में डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन 14-15 जुलाई 2023 (शुक्रवार/शनिवार) को IMA भवन, करमटोली चौक, मोराबादी में द्वयदिवसीय डी डब्ल्यू ऐ मेला 2023 का बड़े स्तर पर आयोजन किया है।

आज मेले का उद्घाटन संरक्षिका डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती (वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर अजय सिंह (राष्ट्रीय आईएमए पूर्व उपाध्यक्ष, विकास भारती के अध्यक्ष एवं झारखंड राज्य आईएमए कोऑर्डिनेटर) तथा रांँची आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर काजल चौधरी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

आज मेला में आएं भीड़ को देखते हुए डी डब्ल्यू ऐ मेला 2023 की सफल होने की उम्मीद से सदस्याएंँ उत्साहित हैं।

पिछले मेले की आय को पीएम राहत कोष में एक चेक के माध्यम से भेजा गया था।
इसे केंद्रीय जनजातीय एवं कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा को सौंपा गया था।
डी डब्ल्यू ऐ को इससे भी बेहतर कामयाबी दुहराने की उम्मीद है।

सारे स्टॉल खचाखच लोगों से भरे थे।
गारमेंट्स, फ्यूजन वियर, एथनिक वियर, हैंडीक्राफ्ट्स, मधुबनी पेंटिंग, सामान जैसे बैग, स्कार्फ और स्टोल, जूते, घर के सामान, अचार पापड़, सौंदर्य- स्नान उत्पाद, इनडोर -आउटडोर पौधों से संबंधित सामान ….. काफी सारी वस्तुओं का स्टाल लगाया गया है।
एकल और कोशिश जैसे गैर सरकारी संगठन भी बिक्री के लिए मसाला, तेल, दीये, कार्ड और गिफ्ट बैग जैसे अपने उत्पाद की खूब बिक्री हो रही है।
एक फूड-कोर्ट की व्यवस्था की गई है जहांँ लोग कूपन खरीद कर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं।

शहरी और ग्रामीण जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों के लिए यह संस्था लगातार काम कर रहा है।

डी डब्ल्यू ऐ 2023 की वर्तमान टीम जिसमें
सीमा माहेश्वरी (अध्यक्ष),
मधु गुप्ता (सचिव),
अमृता वैद्य (कोषाध्यक्ष),
रिंकू चौधरी, अंजू सिंह, पल्लवी शरण हैं।
डी डब्ल्यू ऐ मेला 2023 की पूरी टीम सफल आयोजन के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। मेले के आय से जरूरतमंदों की सहायता की जाएगी।

Leave a Reply