Dolly
आलेख़ राष्ट्रीय विदेश

इतिहास में आज :: विज्ञान जगत की एक बड़ी उपलब्धि :: स्कॉटलैंड में पहली क्लोन जीव, डॉली नाम की भेड़ का जन्म [ 05 जुलाई 1996 ]

Dolly

जुलाई | 04, 2017 :: जीवन और मृत्यु दोनों ही मनुष्य के लिए एक रहस्य है। पर क्लोनिंग की सफलता ने यह आशा की किरण जगाई है कि अब मानव जीवन की क्षणभंगुरता समाप्त हो जाएगी। अब हम अपने संतान या मृत्यु को प्राप्त हो चुके परिजनों को एक बार फिर अपने सामने बच्चे के रूप में में देख सकेंगे। यानी मानव जीवन के सुख दुख के उतार चढाव में एक नया मोड आ जाएगा। अपने अति प्रिय के मृत्यु पर भी शोक संतप्त मनुष्य को सांत्वना देने के लिए क्लोनिंग वास्तविक सहानुभूति के साथ खडा मिलेगा। अब मानव अधीर होकर नहीं रोएगा। सदा के लिए अपनों के बिछुड ज़ाने का एक अंतहीन विषाद वाली बेचैनी मानव के व्यथित मन को अब नहीं तड़पाएगी।

क्लोनिंग संबंधी शोध के लिए 05 जुलाई 1996 वह अहम दिन, जब डॉली का जन्म हुआ था।
डॉली नाम की भेड़ पहली क्लोन जीव थी, जिसका जन्म न्यूक्लियर ट्रांसफर प्रक्रिया के जरिए सोमेटिक सेल से हुआ था। स्कॉटलैंड में डॉली के जन्म के बारे में सात महीने बाद घोषणा की गई थी, यह विज्ञान जगत की एक बड़ी उपलब्धि थी। इस काम को अंजाम देने वाले वैज्ञानिक थे इयान विलमुट, कीथ कैंपबेल और उनके साथी। 6 साल तक जीवित रही डॉली की फेफड़ों की बीमारी के कारण 14 फरवरी 2003 में मौत हो गई। इस दौरान डॉली ने 6 बच्चों को जन्म भी दिया।
डॉली की उत्पत्ति तीन भेड़ों की मदद से हुई थी। एक का अंडा, दूसरी का डीएनए और तीसरी के गर्भ को डॉली के लिए इस्तेमाल किया गया। न्यूक्लियर ट्रांसफर की प्रक्रिया में एक परिपक्व सेल के न्यूक्लियस को अनिषेचित अंडे में प्रत्यर्पित किया जाता है। संकरित कोषिका को फिर इलेक्ट्रिक शॉक से विभाजित करते हैं और फिर उसे मां की कोख में डाला जाता है।
आमतौर पर भेड़ों का जीवन 11 से 12 साल का होता है। लेकिन डॉली को तैयार करने वाले रोसलिन इंस्टिट्यूट को नहीं लगता कि डॉली की मात्र 6 साल की उम्र में मौत का उसके क्लोन होने से कोई संबंध है क्योंकि फेफड़ों की बीमारी भेड़ों में आम है। खासकर उनमें जो ज्यादातर घर के अंदर रख कर पाली जाती हैं। हालांकि उन्होंने माना इसके पीछे दूसरे जेनेटिक कारण हो सकते हैं जो उस जीन की आयु पर निर्भर करते हैं जिनसे डॉली को पैदा किया गया था।

आलेख: कयूम खान, लोहरदगा।  [ http://edirectory.lenseye.co/business-directory/md-quaiyum-khan/ ]

Leave a Reply