Latest News झारखण्ड राष्ट्रीय

आईआईटीएफ 2017 : झारखंड संभावनाओं से भरा हुआ राज्य – श्रीमती द्रौपदी मुर्मू [ राज्यपाल ]

नई दिल्ली । नवम्बर | 22, 2017 ::  37वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले [ आईआईटीएफ ] में झारखंड राज्य दिवस की धूम देखने के मिली। इस शुभ अवसर पर माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू वहां उपस्थित थी। उन्होंने आईआईटीएफ में पार्टनर स्टेट के रूप में झारखंड की भागीदारी को लेकर खूब सराहा और मेले में आए सभी कलाकारों, हस्तशिल्पिकारों व कारीगरों की जमकर तारीफ की।
समारोह के दौरान माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के अलावा भारत के जनजातीय मामलों के राज्यमंत्री  सुदर्शन भगत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  संजय कुमार एवं खनन एवं उद्योग सचिव  सुनिल कुमार वर्णवाल, प्रधान स्थानिक आयुक्त झारखंड भवन  डी के तिवारी, सीएओ झारखंड भवन, ओएसडी एस अली खान भी वहां मौजूद थे।

माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने यहां झारखंड को प्राकृतिक सौंदर्य, जल संपदा व मानव संपदा से संपूर्ण राज्य बताया। झारखंड राज्य पवेलियन के भ्रमण के अनुभवों को व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य के बने हुए तसर, खादी व साथ ही लाह की चुड़ियां लोगों को काफी लुभा रहे हैं जिसके कारण मेले में आए लोगों में इसकी मांग काफी ज्यादा है।

वहीं, झारखंड मुख्यमंत्री के सचिव  एस के बर्णवाल ने बताया कि आईआईटीएफ में झारखंड को अपनी संस्कृति, नृत्य कला, जनजातीय नृत्य कला इत्यादि को प्रदर्शित करने का एक अच्छा मंच प्रदान किया है तथा स्किल झारखंड के तहत युवाओं को अपने हुनर से रोजगार मिल रहा है।

भारतीय जनजातीय मामलों के राज्यमंत्री  सुदर्शन भगत ने बताया कि झारखंड आईआईटीएफ में पार्टनर स्टेट है तथा इस मेले के थीम के अनुसार झारखंड स्टेट ने मेले में बखूबी इस बात को दर्शाया है कि राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के प्रति झारखंड सराकर प्रतिबद्ध है।

यह कहना गलत नहीं होगा कि झारखंड उदयमान भारत के सबसे सशक्त राज्यों में से एक है और साथ ही झारखंड देश में दूसरा सबसे तेज़ी से विकास करने वाला राज्य भी है और इसका ग्रोथ रेट 10.5% है जो राज्य में व्यवसाय के मौके को दर्शाता है।

Leave a Reply