रांची, झारखण्ड | मार्च | 25, 2020 ::
👉 कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा घटायें
👉 हाथों को साबुन से धोना रखें याद
👉 खांसी बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें
👉 ध्यान रखें, लापरवाही न करें।
=========================
घर बैठे ही होगी आवश्यक सामग्री की होम डिलीवरी
रांची जिला प्रशासन ने शुरु की सेवा
आर्डर देने के 24 घंटे के अंदर होगी होम डिलीवरी
दिये गये नंबर पर व्हाट्सएप या मैसेज करें (कॉल नहीं)
खुद का बचाव ही दूसरों का बचाव है
घर पर रहें, सुरक्षित रहें
=========================
कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण के मद्देनजर रांची जिले में जारी लॉक डाउन के दौरान लोगों को खाद्य सामग्रियों के लिए परेशानी न हो, इसके लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची के निदेशानसार होम डिलीवरी सेवा शुरु की गयी है। जिला प्रशासन द्वारा शुरु की गयी इस सेवा में 24 घंटे के अंदर आवश्यक सामग्रियों की होम डिलीवरी की जा रही है।
लोग घर से ही आवश्यक वस्तुओं की सूची बनाकर निम्नलिखित मोबाइल नंबर पर व्हॉटसएप या मैसेज कर आर्डर कर सकते हैं। इसके लिए लोगों को कॉल करने की जरुरत नहीं।
इन नंबरों पर व्हाट्सएप या मैसेज करने से होगी होम डिलीवरी
वेजीगो – 7070135033, 8969178400
सुविधा सुपर मार्ट – 8292268300
बिग बाजार जेसी टावर – 8928932034
बिग बाजार, कांके रोड – 8928932038
बिग बाजार, न्यूक्लियस मॉल – 8928932033
विशाल मेगा मार्ट – 7004976433,9835943930
रिलायंस फ्रेश – 7781018073, 9771475159, 9771488159, 9934362251
डायपर एवं नवजात शिशु के आवश्यक सामग्री के लिए 8986654233 या 9431165987 पर कॉल किया जा सकता है।
डिलीवरी शुल्क मात्र 50 रुपये है।
कृपया कॉल न करें दिये गये नंबरों पर व्हॉट्सएप या मैसेज करें।
आप भली भांति जानते हैं कि हमारा घरों में रहना अभी के समय मे कितना महत्वपूर्ण है, इसलिये घरों में रहें, सोशल डिस्टेंस बनाये रखें, साफ सफाई का ख्याल रखें।
याद रहे आपकी सुरक्षा दूसरों का बचाव है
=========================
★ ज़िला कंट्रोल रूम-1950
★ हेल्पलाइन नंबर-1075,181
★ टोल फ्री चिकित्सकीय सलाह-104
★ टोल फ्री एंबुलेंस सेवा- 108
★ अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर-11-23978046
★ DPM-9431103012
★ Dist. Epidemiologist-0651-221561
& 7903782859



