Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

अजय झा उज्जैन में आयोजित 33वीं सबजुनियर /36वीं जुनियर राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक नियुक्त 

रांची, झारखण्ड  | सितम्बर  | 24, 2021 ::  झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव श्री अजय झा को उज्जैन, मध्यप्रदेश में आयोजित 33वीं सबजुनियर/36वीं जुनियर मलखंब प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। श्री झा आज इस प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक की भूमिका निभाने के लिए हटिया लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन से उज्जैन के लिए रवाना हो गए। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता उज्जैन मध्यप्रदेश, महाकालेश्वर मन्दिर मैदान में दिनांक 26 से 30 तक आयोजित की गई है।
पर्यवेक्षक बनाये जाने पर राज्य मलखंब संघ के अध्यक्ष जगदीश सिंह’जग्गू’ , वरीय उपाध्यक्ष अखिलेश्वर उपाध्याय, उपाध्यक्ष राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष चन्द्र कान्त लाल, संयुक्त सचिव आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी सुजाता सिंह, अवधेश ठाकुर , सहजाद कुरैशी , जामताड़ा जिला मलखंब संघ के अध्यक्ष दीपक दुबे , भास्कर चंद , वरीय खिलाड़ी विवेक कुमार, संजय कुमार, रिया सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply