Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

42 सिख संगतों का जत्था गुरुद्वारा चंद्रकोणा की यात्रा के लिए रवाना

राची, झारखण्ड | फरवरी | 23, 2024 ::

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की अगुवाई में 42 सिख संगतों का जत्था गुरुद्वारा चंद्रकोणा की यात्रा के लिए जाने से पहले गुरुद्वारा साहिब में अरदास के बाद रवाना हुआ। तजेंद्र सिंह ने कहा की गुरुद्वारा चंद्रकोणा, खड़गपुर पश्चिम बंगाल में स्थित है जो की सिखों के पहले गुरु धन गुरुनानक देव जी के चरण प्राप्त गुरुद्वारा है और सिख समुदाय में इस जगह की बहुत आस्था है। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुरमीत सिंह एवं सेक्रेटरी गगनदीप सिंह सेठी ने संगत को पूरा उत्साह के साथ यात्रा को रवाना किया। जत्थे की सेवा अगवाई राजेंद्र सिंह बंटी, केसर सिंह राजपाल करंगे और वॉलंटियर प्रीतम सिंह गोपी रहंगे। मौके पर कोषाध्यक्ष रणप्रीत सिंह होड़ा, गुरुनानक स्कूल के प्रधान कुलतार सिंह होरा, गुरुनानक अस्पताल के प्रबंधक सदस्य सतपाल सिंह दुआ, हरजीत सिंह स्विंकी, तजेंद्र सिंह मक्कड़, राजदीप सिंह छाबड़ा, अमरजीत सिंह दुहरा उपस्थित थे।

Leave a Reply