कोडरमा, झारखण्ड | जनवरी | 08, 2023 :: जेजे कॉलेज झुमरी तिलैया के बड़ा बाबू सुशील सिंह का रविवार को निधन हो गया। वे रांची स्थित अस्पताल में भर्ती थे। अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गये हैं। उनके निधन से जे जे कॉलेज झुमरीतिलैया में शोक की लहर दौड़ गयी है। प्रभारी प्राचार्य डॉ मिथेलेस मिश्रा ने कहा कि उनके निधन से कॉलेज को अपूरणीय क्षति हुई है। पूरा कॉलेज परिवार उनके निधन से शोकाकुल है और मर्माहत है। उनके निधन के कारण कॉलेज सोमवार को उनको श्रद्धांजलि देने के बाद बंद रहेगा। यह जानकारी कॉलेज के प्रवक्ता कुमार गौरव ने दी। उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। वे बिहार के गोह के निवासी थे और बहुत लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे।
Related Articles
मीडिया कप फुटबॉल :: लगातार दूसरी जीत के साथ टीम अजय सेमीफाइनल में, गंगा और दामोदर ने भी मैच जीत सेमीफाइनल की ओर बढ़ाया कदम
मीडिया कप फुटबॉल :: लगातार दूसरी जीत के साथ टीम अजय सेमीफाइनल में, गंगा और दामोदर ने भी मैच जीत सेमीफाइनल की ओर बढ़ाया कदम मेगा स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे मीडिया कप फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन टीम अजय ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए ग्रुप बी से सेमीफाइनल में अपनी जगह […]
ब्रह्मचारिणी – नवरात्रि दूसरा दिन
रांची, झारखण्ड । अक्टूबर | 11, 2018 :: दधना कर पद्याभ्यांक्षमाला कमण्डलम। देवी प्रसीदमयी ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥“ श्री दुर्गा का द्वितीय रूप श्री ब्रह्मचारिणी हैं। यहां ब्रह्मचारिणी का तात्पर्य तपश्चारिणी है। इन्होंने भगवान शंकर को पति रूप से प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की थी। अतः ये तपश्चारिणी और ब्रह्मचारिणी के नाम से विख्यात हैं। नवरात्रि […]
वरीयता से ग्रेड-4 वेतनमान का रास्ता साफ होने पर संघ ने जतायी खुशी
वरीयता से ग्रेड-4 वेतनमान का रास्ता राची, झारखण्ड | अप्रैल | 27, 2025 : जेपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ झारखंड की बैठक रविवार को जिला कार्यालय, रातू रोड चौक स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक का माहौल हर्षोल्लासपूर्ण रहा। इसका मुख्य कारण झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2003-04 एवं उसके बाद नियुक्त प्रशिक्षित प्राथमिक शिक्षकों को […]



