Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव बने हजारी प्रसाद मोदी

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   26, 2024 ::

अरगोड़ा महावीर नगर स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू की अध्यक्षता में प्रमुख पदाधिकारीयों की एक बैठक हुई ! बैठक में सर्वसम्मति से रांची जिला अंतर्गत हटिया विधानसभा क्षेत्र के निवासी वरिष्ठ नेता हजारी प्रसाद मोदी को प्रदेश सचिव सह हटिया विधानसभा का चुनाव प्रभारी मनोनीत किया गया !

प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारीयों को कई जरूरी सुझाव के साथ निर्देश दिए।
प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू ने कहा कि हजारी प्रसाद मोदी के आने से राँची जिला में पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी !

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू , प्रधान महासचिव मोहम्मद अजहर आलम , प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची जिला प्रभारी हरिनाथ साहू , प्रदेश सचिव कुंज बिहारी साहू , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामविलास साव , रांची जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता द्वारा मनोनीत प्रदेश सचिव सह हटिया विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी हजारी प्रसाद मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी !

 

 

Leave a Reply