Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

ब्रह्मकुमारी आश्रम पिठोरिया में “गुरु पूर्णिमा” पूजन कार्यक्रम

रांची, झारखण्ड  | जुलाई  | 13, 2022 :: ब्रह्मकुमारी आश्रम पिठोरिया में “गुरु पूर्णिमा” पूजन कार्यक्रम में देश कि मशहूर अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी एवं अंतु दास संयुक्त रूप से हुए संम्मानित। आज दिनाँक 13 जुलाई 2022 दिन बुधवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पिठोरिया स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम नवा टोली में भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ)राँची महानगर की ओर से गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विशेष पूजा- अर्चना कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर परम पूजनीय बी राजमती बहन ने ग्रामीणों के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर के गुरु पूर्णिमा के महत्व को साझा किया।साथ ही साथ सभी भक्तों को अपने अपने गुरुओं के सम्मान करने का संकल्प भी दिलाया एवं “जीवन की सफलता की कुंजी है गुरु” विषय में भक्तों के बीच प्रवचन सुनाया।उन्होंने कहा गुरु को भगवान से भी बड़ा ओहदा दिया जाता है।जिसका कारण है कि गुरु ही भगवान से मिलने का रास्ता बताता है।उन्होंने यह भी कहा कि हर सफल व्यक्ति के पीछे गुरु का आशीर्वाद अवश्य होता है। उन्होंने चाणक्य-चंद्रगुप्त, एकलव्य-द्रोणाचार्य, विवेकानंद-रामकृष्ण परमहंस आदि महापुरुषों के उदाहरण देते हुए कहा कि इन्होंने गुरुओं के आशीर्वाद से ही अपना लक्ष्य प्राप्त किया।हम सभी को अपने गुरुओं का सम्मान अवस्य करना चाहिए।इसके बाद सभी भक्तों को आत्म स्मृति का तिलक लगाकर कर सभी भक्तों के बीच भोग का भी वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी एवं अंतु दास जी को संयुक्त रूप से पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर संम्मानित किया गया।मशहूर तीरंदाज दीपिका कुमारी एवं अंतु दास ने अपना नाम पूरे देश ही नहीं बल्कि अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भी झारखंड का नाम रौशन किया है।इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्रह्मकुमारी संस्थान कि संचालिका बी राजमती बहन, भारतीय जनता युवा मोर्चा राँची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह,भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ)राँची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, हरीश कुमार,राजकुमार मंडल,महादेव पांडेय,आदि कई गणमान्य व्यक्ति एवं कई ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply