Breaking News Latest News झारखण्ड

सावन के अंतिम सोमवारी की पूर्व संध्या पर भव्य जागरण एवं जीवित भव्य झांकी का आयोजन

राची, झारखण्ड  | अगस्त   19, 2024 ::

मां काली सेना रांची महानगर के तत्वावधान में सावन के अंतिम सोमवारी की पूर्व संध्या पर अल्बर्ट एक्का चौक में भव्य जागरण एवं जीवित भव्य झांकी का आयोजन किया गया। भक्तों ने बारिश में भीगते हुए भजन का आनंद लिया।हर साल की भांति इस साल भी भगवान भोलेनाथ के भजनों से भक्तों की महफ़िल सजी। शिव भक्तों के जोश और उमंग में भगवान भोलेनाथ की उपासना से सराबोर भक्तों के लिए विशेष रूप से भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों शिव भक्तों ने अपनी हाजरी लगाकर जीवन को सुखमय बनाने की दुआ मांगी। ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया….., मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी, भोलेनाथ से ओ शंकर नाथ रे…… जैसे भजनों पर भक्त झूम उठे।भक्ति जागरण मंडली ग्रुप के ऑर्गेनाइजर राकेश सोनी, गायक कोमल झाया,चंचला, कौशल ने भजन प्रस्तुत किए एवं ऐ. के साहू झांकी प्रस्तुत किया गया।

इस जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन जीतेन्द्र सिंह मुख्य अथिति डॉ महुआ माजी,अजय नाथ सहादेव, रमेश सिंह, सतनारायण सिंह, किशोर साहू, उदय साहू, संजीव विजयवर्गीय मुख्य आयोजक कुमार राजा वरिष्ठ अतिथि सोमित माजी,नन्द किशोर सिंह चंदेल , संजय सिंह (लल्लू सिंह), मुनचुन राय, संदीप वर्मा, राहुल चौधरी, विक्की मुंडा, विनय सिंह, दीपू सिंह, विवेश तिवारी, संजीव कुमार, उज्वल कुमार सिन्हा, डॉ अनिल, राजेश ठाकुर,केंद्रीय अध्यक्ष शिल्पी वर्मा उद्घाटन किया।

मौके पर किशोर साहू,रमेश सिंह, विक्की मुंडा, संजय सिंह, सुमित तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, आशीष रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आकाश रजक, यश वर्मा, सोनू जायसवाल,बिटू सिंह, भोला केसरी,मोहन कुमार,आदि कार्यकर्त्ता मौजूत थे।

Leave a Reply