Breaking News Latest News झारखण्ड

गुरुनानक जयंती पर कार्यक्रम के आयोजन हेतु सरकार आदेश दे, किया जाएगा दिशा-निर्देशों का पालन :: झारखण्ड प्रदेश गुरुद्वारा कमिटि

रांची, झारखण्ड |  नवम्बर  | 25, 2020 :: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखण्ड प्रदेश गुरुद्वारा कमिटि के सदस्यों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से सदस्यों ने आग्रह किया कि 30 नवंबर को गुरुनानक जयंती है। जयंती के दस दिन पूर्व से प्रभात फेरी निकाली जाती है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रभात फेरी नहीं निकाली जा रही है, लेकिन गुरुनानक जयंती पर कार्यक्रम के आयोजन हेतु सरकार आदेश दे। कमिटि सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जयंती मनायेगी। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में सकारात्मक पहल करने का भरोसा कमिटि के सदस्यों को दिया।

Leave a Reply