राची, झारखण्ड | सितम्बर 06, 2024 ::
आमिओ पेटूक, रांची का प्रसिद्ध बंगाली क्लाउड किचन रेस्टुरेंट, अपने ग्राहकों को हस्तलिखित दुर्गा पूजा शुभकामना संदेश भेजने की पुरानी बंगाली परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए एक खास पहल के तहत मुफ्त दुर्गा पूजा ग्रीटिंग्स कार्ड वितरित कर रहा है।
व्हाट्सएप और अन्य डिजिटल संदेशों के इस यांत्रिक युग में, आमिओ पेटूक उस खोई हुई परंपरा को फिर से जीवंत करने का प्रयास कर रहा है, जिसमें लोग अपने हाथों से लिखे दुर्गा पूजा शुभकामना कार्ड के माध्यम से अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजते थे। आमिओ पेटूक की यह छोटी पहल उस भावनात्मक जुड़ाव को वापस लाएगी, जो हस्तलिखित शुभकामना संदेश आज भी दे सकते हैं, और जो तकनीक कभी नहीं दे सकती।
इस पहल के तहत आमिओ पेटूक प्रत्येक ऑर्डर के साथ मुफ्त में दो दुर्गा पूजा ग्रीटिंग्स कार्ड और लिफाफे ग्राहकों तक पहुँचा रहा है। अब ग्राहक न सिर्फ बंगाली व्यंजनों का आनंद ले पाएंगे बल्कि बंगाली परंपरा का एक भुला-बिसरा हिस्सा भी उनके घर पहुंचेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित करना और ग्राहकों को अपने हाथ से लिखे हुए शुभकामना संदेश भेजने के महत्व की याद दिलाना है, जो आज की पीढ़ी में धीरे-धीरे खोते जा रहे हैं या कह सकते हैं कि लगभग खो गए हैं।
हमें उम्मीद है कि हर ऑर्डर के साथ वे इन कार्ड्स को प्राप्त करेंगे और अपने प्रियजनों के लिए संदेश लिखकर इस पूजा को और खास बनाएंगे।” – मुनमुन, आमिओ पेटूक की संचालिका ने कहा।



