रांची, झारखण्ड | जून | 15, 2021 :: माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से आज जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज, जमशेदपुर की प्राचार्या डॉ. शुक्ला मोहंती ने राज भवन आकर मुलाकात की। उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदया से उनके द्वारा महाविद्यालय द्वारा गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का ऑनलाइन पुरस्कार सह सम्मान समारोह में भाग लेने का आग्रह किया गया। राज्यपाल महोदया द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित होने हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान की गई।




