Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राष्ट्रीय

राज्यपाल ने हरी झंडी दिखा कर रांची रन अगेंस्ट कैंसर का राजभवन से किया शुभारंभ और मुख्यमंत्री ने दौड़ में शामिल लोगों का मोरहाबादी मैदान में किया स्वागत

 

रांची, झारखण्ड | फरवरी | 16, 2019 ::

=======================
राज्यपाल ने हरी झंडी दिखा कर रांची रन अगेंस्ट कैंसर का शुभारंभ राजभवन से किया और मुख्यमंत्री ने दौड़ में शामिल लोगों का स्वागत मोरहाबादी मैदान में किया।
=======================
स्व ममता की स्मृति को समर्पित रांची रन अगेंस्ट कैंसर में हजारों की संख्या में हर उम्र के लोगों ने भाग लिया।
=======================
शहीद विजय सोरेंग के बच्चों की पढ़ाई का खर्च जेसोवा उठायेगा। इस दौड़ में शामिल लोगों द्वारा दी गई राशि को शहीद परिवार को सौंपा जाएगा।
=======================
ब्रह्मराक्षस की तरह है यह कैंसर- राज्यपाल
=======================
पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर जवाब दिया जाएगा, हम विजय पताका फहराएंगे- मुख्यमंत्री

जागरूकता ही कैंसर से बचाव- मुख्यमंत्री
=======================

रांची। सबसे पहले मैं देश के लिए शहीद वीर सपूतों को नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। कैंसर के प्रति जागरूक होकर इसका सामना किया जा सकता है। आज के परिपेक्ष्य में देखें तो महिलाएं इस रोज की चपेट में ज्यादा आ रहीं हैं। यह कैंसर ब्रह्मराक्षस की तरह फैलता है। शरीर की उचित देखभाल नहीं करने की वजह से आज कैंसर बड़ा रूप धारण कर रहा है। श्रीमती मुर्मू ने कहा कि जैसेवा जैसी संस्था को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद। आपके इस जागरूकता कार्यक्रम से बहुत से लोगों के बीच कैंसर के प्रति जागरूक हो इसका सामना करेंगे। उपरोक्त बातें राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कही। श्रीमती मुर्मू शनिवार को राजभवन में जिला प्रशासन और जेसोवा(JIASOWA) के तत्वावधान में आयोजित रांची रन अगेंस्ट कैंसर में बोल रहीं थीं।

 

पाकिस्तान को उसके घर मे घुस कर जवाब देंगे
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की वीर भूमि से हमारा लाल विजय सोरेंग भी श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए हैं। मैं विजय सोरेंग सहित सभी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी पूरा झारखंड, पूरा देश उनके साथ खड़ा है। पाकिस्तान को उसके घर में घुस कर जवाब दिया जाएगा और विजय पताका हम फहराएंगे।

जागरूकता ही कैंसर से बचाव
मुख्यमंत्री ने बताया कि देश में न रोग की कमी है और ना ही रोगियों की। हमारा खानपान, दिनचर्या और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही इन रोगों को आमंत्रण देता है। उसपर कैंसर पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। ऐसे में इसके प्रति जागरूकता जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होते रहना चाहिए ताकि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों।

गरीबों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जागरूकता के अभाव में राज्य के गरीब लोग रोग की चपेट में आ जाते हैं। जेसोवा समेत अन्य सामाजिक संगठन इस ओर ध्यान दें। राज्य सरकार भी अपने स्तर से कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम में आपने भाग लिया उसके लिए आप सभी को धन्यवाद। आपकी यह दौड़ जरूर लोगों में जागरूकता का संचार करेगा।

एक कोशिश कैंसर से बचाव के लिए
जेसोवा की सचिव श्रीमती ऋचा संचिता ने स्वागत संबोधन करते हुए कहा कि यह कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने की कोशिश है। झारखण्ड की महिलाओं में कैंसर ज्यादा देखने को मिल रहा है। इस मैराथन के माध्यम से कोशिश की गई ताकि घर की महिलाओं का समय समय पर जांच हो ताकि रांची और झारखण्ड से कैंसर को भगाया जा सके।

श्रीमती दीप्ति जयराज ने धन्यवाद देते हुए सबके प्रति आभार प्रकट किया।

 

ये हुए सम्मनित, मिला मेडल और सम्मान
रांची रन अगेंस्ट कैंसर में राजभवन से मोरहाबादी पहले पहुंचने वाले 14 वर्ष के अंदर उम्र के अभिषेक मुंडा, रोहित कुमार, रंजीत कुमार महतो, 14 साल से ऊपर के मुकुंद बांद्रा, संदीप उरांव, अनुपम डांग व लड़कियों में अंजू कुमारी, ऋतु कुमारी, पूनम कुमारी और 14 साल से कम उम्र की लड़कियों में नैना कुमारी और गुड़िया कुमारी को मुख्यमंत्री ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

जेसोवा का वेबसाइट हुआ लांच
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जेसोवा का वेबसाइट लांच किया। रक्तदान शिविर और कैंसर स्क्रीनिंग का आयोजन भी मोरहाबादी मैदान में जेसोवा द्वारा किया गया।

जेसोवा और जिला प्रशासन के प्रशिक्षण से नगड़ी की ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार तैयार किया गया टॉफ़ी मुख्यमंत्री को भेंट की गई, मुख्यमंत्री ने सराहना करते हुए लोगों से अपील किया कि वे इसे खरीदें ।

मुख्यमंत्री ने कैंसर को मात देने वाली श्रीमती मिनसेन्ट चटर्जी को शॉल ओढ़ा कर सम्मनित किया।

दौड़ से पहले पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों के प्रति 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धाजंलि भी दी गई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, पथ निर्माण सचिव श्री के के सोन, समाज कल्याण सचिव श्रीमती हिमानी पांडे, पुलिस महानिरीक्षक अभियान श्री आशीष बत्रा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक श्री कृपा नन्द झा, रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे, रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अनीश गुप्ता, जेसोवा से डॉ रेखा विद्यासागर, डॉ नमिता सिंह, श्रीमती ऋचा संचिता, श्रीमती मोनिका बत्रा, श्रीमती दीप्ति जयराज, श्रीमती मनु झा, श्रीमती रूचिका मंगला, श्रीमती स्टेफी टेरेसा मुर्मू, श्रीमती शीला मिश्रा, सुश्री गरिमा सिंह तथा स्व ममता के परिवार के सदस्य समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply