Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति राष्ट्रीय

आनेवाले झारखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को जनता के बीच रहना है : मल्लिकार्जुन खड़गे

राची, झारखण्ड | जून 24, 2024 ::

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा आज नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में झारखण्ड में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर एक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गॉंधी, संगठन महासचिव के0 सी0 वेणुगोपाल, गुरदीप सिंह सफल प्रशानिक प्रभारी, झारखण्ड प्रभारी गुलाम अहमद मीर शामिल थे।
बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झारखण्ड के जल, जंगल, जमीन व जनजाति समाज समेत सभी वर्गों के अधिकारों के प्रति पूर्णता समर्पित है। भाजपा ने षडयंत्रकारी राजनीति कर झारखण्ड की अस्मिता का अपमान किया है। आनेवाला विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को जनता के बीच रहना है। सामाजिक न्याय व सहभागिता के लिए हमसभी प्रतिबद्ध है। झारखण्ड के नेताओं के साथ आनेवाला विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केन्द्रीय महासचिव डॉ अजय कुमार, प्रणव झा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मंत्री डॉ रामेश्वर उरॉंव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, सांसद सुखदेव भगत, सांसद कालीचरण मुण्डा, पूर्व सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू, फूरकान अंसारी, सुबोधकांत सहाय, विधायक प्रदीप यादव, दीपिका पाण्डेंय सिंह, रवीन्द्र सिंह, जयशंकर पाठक, संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, के एन त्रिपाठी, गीताश्री उरॉंव, अभिजीत राज, गुंजन सिंह शामिल थे।

 

Leave a Reply