Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में एकल अभियान द्वारा श्रद्धांजली सभा : रखा दो मिनट का मौन

राची, झारखण्ड  | अप्रैल |  25, 2025 ::

पहलगाम आंतकी हमले के विरोध में आज दिन शुक्रवार को एकल अभियान रांची द्वारा दिवंगत आत्माओं की शांति प्रदान करने हेतू श्रद्धांजली सभा का आयोजन बरियातु रोड स्थित आरोग्य भवन-1 एकल अभियान के सभा कक्ष में किया गया। इस अवसर पर एकल अभियान के केन्द्रीय अभियान प्रमुख श्री ललन शर्मा ने कहा कि एकल अभियान द्वारा दो लाख गांवों में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया है। आतंकवादियों द्वारा हिन्दूओं के साथ जिस तरह का कुकृत्य किया गया है, हत्याएं की गई है, वह अत्यंत दुखदायी है। इसका करारा जवाब देना ही पड़ेगा।
दिवगंत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजली अर्पित करते हुए वनबंधु परिषद रांची के सरंक्षक श्री रमेश धरनीधरका ने कहा कि भारत को आतंकी हमले से एक बहुत बड़ी चनौती मिली है। जिसे प्रत्येक नागरिक को डटकर इसका मुकाबला करना होगा। प्रत्येक नागरिक को एक सैनिक की भूमिका निभानी होगी।
श्रद्धांजली सभा का संचालन करते हुए एकल अभियानके वरिष्ठ केन्द्रीय कार्यकर्ता अमरेन्द्र विष्णपुरी ने कहा कि आतंकी हमले में दिवगंत आत्माएं देश की एकता व अखण्डता को जागृत कर रही है। उनकी हुतात्माएं चित्कार कर ललकार रही है कि हिन्दुओं एक हो जाओं, हिन्दुस्तान से आतंकी हमले समाप्त करो। आतंकवाद मुक्त भारत का निर्माण करो। इस चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए प्रत्येक नागरिकों को आतंकी हमले के विरोध में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना ही दिवगंत आत्माओ की सच्ची श्रद्धांजली होगी।
इस अवसर पर एकल फयूचर के अध्यक्ष श्री प्रशांत कुमार सिंह, दिलीप महतो, नागेश्वर महतो. अभिजीत पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, बाबुलाल गोप, केशव कुमार, गौतम कुमार आदि एकल अभियान के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आतंकी हमले का हमसब डटकर मुकाबला करेगें।
श्रद्धांजली सभा में आंतकी हमले में निर्मम हत्या के 26 हुतात्माओं की शांति के लिए भारत माता के तस्वीर के समक्ष एकल अभियान रांची के दर्जनों कार्यकताओं द्वारा पुष्पाजंली अर्पित किया गया एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

 

Leave a Reply