राची, झारखण्ड | फरवरी | 27, 2025 ::
* बैठक में कोस्टारिका की पूर्व उप राष्ट्रपति एवं आइवरी कोस्ट की पूर्व मंत्री ने की शिरकत
* दुनिया भर में महिलाएं चुनौतियों से जूझ रही हैं,इसलिए सामूहिक रूप से समाधान ढूंढ सकती है: डॉo एपसी कैम्पबेल बरर।
रांची : ग्रुप 100 ग्लोबल विमेंस लीडर्स की बैठक गुरुवार को रांची के रेडिशन होटल में आयोजित हुई।
बैठक में अतिथि के तौर पर कोस्टारिका की पूर्व उप राष्ट्रपति डॉo एपसी कैम्पबेल बरर एवं आइवरी कोस्ट की पूर्व मंत्री मिस इयू फरासी कोऊआसी याओ उपस्थित थी।
बैठक की अध्यक्षता जी 100 और वूमेन इकोनॉमिक फोरम की संस्थापक, एवं झारखंड राय यूनिवर्सिटी की चांसलर डॉo हरबिन अरोड़ा राय ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोस्टा रिका के पूर्व उपराष्ट्रपति डॉo एप्सी कैंपबेल बर्र ने कहा कि दुनिया भर में महिलाएं अपनी चुनौतियों से जुड़ी हुई हैं और इसलिए सामूहिक रूप से समाधान ढूंढ सकती हैं।
वहीं आइवरी कोस्ट की पूर्व मंत्री और सरकार की विशेष सलाहकार यूफ़्रासी कौआसी याओ ने अपने संबोधन के दौरान महिलाओं के लिए एक नारा दिया कि “समय सही है, समय अभी है”।
डॉo हरबिन अरोड़ा राय ने अपने संबोधन में कहा कि जी 100 महिला नेतृत्वकर्ताओं को एक मंच पर लाने एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को बढ़वा देने का मंच है। यह मंच कई प्रेरक कार्य भी करता है जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने झारखंड की चर्चा करते हुए कहा कि झारखंड में भी ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्होंने अपनी जिजीविषा और उद्यम से नई परिभाषा लिखी है। जनजातीय महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक जीवन में बदलाव लाने में यह सफल साबित हुए हैं।
झारखंड राय यूनिवर्सिटी, रांची की कुलपति प्रो o (डॉo) सविता सेंगर ने सभी का परिचय कराते हुए कहा कि बैठक में उपस्थित सभी महिलाएं अपने अपने क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, उद्यम एवं नई सोच को बढ़ावा दे रही हैं । इनके सार्थक प्रयत्नों एवं कार्यों ने इन्हें समाज में एक अलग पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
बैठक में भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी मीरा मुंडा, पूर्व शिक्षा मंत्री और कोडरमा विधायक डॉo नीरा यादव, झरिया की विधायक रागिनी सिंह, भारतीय तीरंदाज एवं कोच पूर्णिमा महतो, डॉo शिप्रा शरण (पैथोलॉजिस्ट) , सामाजिक उद्यमी एवं एडवोकेट अरुणा तिर्की, एकल विद्यालय अभियान की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऊषा जलान, शरण पैथो लैब की निदेशक डॉo मिनी शरण, पी एच डी सी सी आई ( महिला शाखा) की चेयर पर्सन एवं सीए सरिता पांडे एवं राज्य स्तरीय एयर पिस्टल प्रतियोगिता में पदक विजेता संगीता शर्मा एवं महिला उद्यमी मनिता गुप्ता उपस्थित थी।
विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने में सफल इन महिलाओं ने भी इस दौरान अपने विचार सबके साथ साझा किया।
बेहद सकारात्मक माहौल में आयोजित इस बैठक में कई विषयों पर गंभीर चर्चा हुई जिनमें जनजातीय महिलाओं के उत्पाद को बाजार प्रदान करना, उद्यम एवं बाजार आधारित व्यवस्था में महिलाओं की सीधी भागीदारी को अधिक से अधिक बढ़ावा देना। स्वास्थ्य, खेल एवं इंडीजीनस कला ,संस्कृति एवं उत्पाद को बढ़ावा देना है।।