Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

34वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप :: पहले दिन झारखंड को चार स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 17, 2023 :: भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवम पश्चिम बंगाल एथलेटिक्स एसोसिएशन, कोलकाता के तत्वाधान में 17 से 19 अक्टूबर तक साई स्पोर्टस कांप्लेक्स,साल्टलेक स्टेडियम,कोलकाता (प.बंगाल) में आयोजित 34 वी पूर्वी क्षेत्र जुनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखंड के एथलीटो ने पहले दिन 04 स्वर्ण, 03 रजत,05 कांस्य पदक जीता।

इस प्रतियोगिता में मेजबान पश्चिम बंगाल,बिहार, उड़ीसा,झारखंड,असम , मिजोरम,नागालैंड,त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय, मणिपुर,अरुणाचल प्रदेश की टीम भाग ले रही है।

* पहले दिन के परिणाम

स्वर्ण पदक
.बालिका अंडर 20 वर्ष
1.आशा किरण बारला -800 मीटर
2.संघमित्रा महथा – 3000 मीटर
बालिका अंडर 18 वर्ष
3. हेमन्ती कुमारी –800 मीटर
बालक एवम बालिका अंडर 20 वर्ष
4. रोबिन कुमार,विकास कुमार, प्रीति प्रमाणिक, धानो कुमारी- मिक्स रिले

* रजत पदक
बालक अंडर 18 वर्ष
1.दीपक कुमार महतो – 3000 मीटर
बालक अंडर 20 वर्ष
2.युवराज सिंह अटवाल – डिसकस थ्रो
बालक अंडर 16 वर्ष
3. अमित कुमार महतो -2000 मी

* कांस्य पदक
बालक अंडर 18 वर्ष
1.केशव कुमार-800 मीटर
बालिका अंडर 20
2.सुमिना उरांव- शॉटपुट
बालक अंडर 16 वर्ष
3. विवेक यादव -जेवलिन थ्रो
बालक अंडर 18 वर्ष
4. नीरज कुमार यादव -जेवलिन थ्रो
बालिका अंडर 18 वर्ष
5. आशा कुमारी -1500 मी

पदक विजेता एथलीटों को झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, सचिव सी डी सिंह, एस के पांडेय डॉ प्रभात शंकर, बिनोद कुमार सिंह,आलोक मिश्रा, आशीष झा, बंधन टोप्पो, आशू भटिया, प्रभात रंजन तिवारी, सिकंदर महतो, अजीत साहू, प्रभाकर वर्मा, अशोक कुमार समेत संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी ।

Leave a Reply