Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

श्री माहेश्वरी सभा द्वारा मुफ्त फिजियोथैरेपी सेंटर की शुरुआत

राची, झारखण्ड  | जुलाई  14, 2024 ::

श्री माहेश्वरी सभा की और से मुफ्त फिजियोथैरेपी सेंटर की शुरुआत की गई | फिजियोथैरेपी कैंप हर रविवार दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास श्री माहेश्वरी सभा द्वारा संचालित एक्यूप्रेशर सेन्टर में आरोग्यं फिजियोथेरेपी & न्योरो रिहैबिलिटेशन सेंटर के डा.शिखा, डा.आदर्श , डा.सूरज की टीम के द्वारा किया जायेगा |
उद्घाटन सभा अध्यक्ष किसन कुमार साबू एवं डा.शिखा ने किया साथ में सचिव नरेन्द्र लाखोटिया, एक्यूप्रेशर सेन्टर के संयोजक गौतम राठी, श्रीप्रकाश साबू , श्रीमती सरोज राठी, श्रीमती अंकिता राठी और गणमान्य की उपस्थिति थी।

 

Leave a Reply