Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के तत्वाधान में होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बम 30 का नि:शुल्क वितरण

रांची, झारखण्ड | जून | 01, 2020 :: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के तत्वाधान में आज 1 जून,सोमवार को होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बम 30 का नि:शुल्क वितरण किया गया.
कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुनानक भवन परिसर में आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक इम्यून बढ़ाने की इस होम्योपैथिक दवा की 500 फाइलें समाज के लोगों को निशुल्क उपलब्ध कराई गई.
सभा को यह दवा होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की रांची शाखा के डॉ राजीव कुमार द्वारा नि:शुल्क मुहैया कराई गई.
शिविर में लोगों को दवा के साथ इसके उपयोग करने से संबंधित पैम्पलेट भी प्रदान किया गया.
शिविर में
सत्संग सभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह बेदी,
अशोक गेरा,
नरेश पपनेजा,
चरणजीत मुंजाल,
प्रेम सुखीजा,
रमेश तेहरी,
रौनक ग्रोवर,
जितेंद्र मुंजाल,
सूरज झंडई
समेत अन्य ने सक्रिय भूमिका निभाई.

Leave a Reply