Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

कांवरियों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

राची, झारखण्ड  | जुलाई  22, 2024 ::

डॉ रजनी शर्मा के द्वारा सावन माह में हटिया रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में आने वाले सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। सावन में देवघर जाने वाले कांवरियों के लिए नि:शुल्क दर्द की दवा का वितरण किया जाएगा। यह कैंप 22 जुलाई ,27 जुलाई, 3अगस्त,10 अगस्त को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। साथ ही होमियो चिकित्सक डॉ अमृतपाल सिंह , दंत चिकित्सक डॉ गुड़िया रानी के द्वारा दंत चिकित्सा संबंधी परामर्श दी जाएगी। यह कैंप मंदिर कमिटी के सदस्य कविन्द्र दूबे, गोपाल प्रसाद के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

 

Leave a Reply