राची, झारखण्ड | नवम्बर | 19, 2022 :: आज दिनांक 19-11-22 दिन शनिवार को वार्ड 29 के अंतर्गत केशव नगर में आर सी सी नाली एवं जय प्रकाश नगर नीम चौक देवी मंडप जी समीप आर सी सी नाली एवं कल्वर्ट का शिलान्यास रांची के उपमहापौर श्री संजीव विजयवर्गीय जी के कर कमलो से संपन्न हुआ । बहुत दिनों वार्ड के इन क्षेत्रों में नाली की समष्या बनी हुई थी जिसे लेकर वार्ड के समाजसेवी निशांत यादव ने उपमहापौर से आग्रह किया था जिसे उपमहापौर ने स्वीकृत करते हुए इसे पास किया शिलान्यास के बाद क्षेत्र के सारे निवासी बहुत खुश थे। शिलान्यास में केशव नगर मोहल्ला विकास सीमित के अध्यक्ष सुरेश गोप जी,अशोक मिश्रा जी, कृष्णा विश्वकर्मा जी, अशोक पांडेय जी, सुनील साहू जी, वीरेंद्र गोप जी, संजय तिवारी जी, मदन विश्वकर्मा जी, पूनम सिंह जी, सावन लिंडा जी, आर्यप्रहलाद जी, बिट्टू जी, सुनील वर्नवाल जी, मनीष जी, विक्की जी, निशु यादव जी, सूरज गोप जी, लखन साव जी, अरविंद जी , शशिकांत तिवारी जी सहित मोहले के सभी लोग उपस्थित थे।




