Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राष्ट्रीय विदेश

मधुर यादों का खजाना इकट्ठा कर अपने-अपने घरों की ओर प्रस्थान कर गए 1969 बैच रिम्स के पूर्ववर्ती छात्र (डॉक्टर)

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर |  03, 2024 ::

1969 बैच रिम्स के पूर्ववर्ती छात्रों (डॉक्टर) का पुनर्मिलन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ

रांची, तीन दिवसीय 1969 बैच रिम्स के पूर्ववर्ती छात्रों का पुनर्मिलन उत्सव सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
पहले दिन डॉ.एम.एन.सिंह के सौजन्य से ट्यूलिप हॉस्पिटल रिंग रोड मे रंगारंग मिलन समारोह हुआ। इस मिलन समारोह मे 52 चिकित्सको ने सपरिवार भाग लिया जिसमें इंग्लैंड के डॉक्टर राजेंद्र सिंह कालरा, डॉक्टर सुनील सिन्हा एवं अमेरिका के डॉक्टर चित्रा प्रसाद भी शामिल थे। डॉक्टर राकेश शरण अपनी अस्वस्थता के बावजूद उपस्थित हुए और अपने साथियों के साथ मिलकर खुशियां मनाएं। इस दौरान सभी डॉक्टर अतिथियों का भारतीय संस्कृति के अनुरूप तिलक लगाकर, आरती उतारकर एवं शंखनाद ध्वनि के साथ स्वागत हुआ। दूसरे दिन कैपिटल हिल होटल मे सभी डॉक्टर अपने अपने विचार एवं तजुर्बा साझा किए। मौके पर डॉक्टर त्रिलोचन सिंह ने कहा 1969 बैच के चिकित्सक
इंग्लैंड, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया एवं देश के विभिन्न हिस्सों मे अपना विशिष्ठ स्थान बनाया है और राजेंद्र चिकित्सा महाविद्यालय का नाम भी रौशन किया है। आज तीसरे दिन पतरातु डैम मे पिकनिक एवं खुशियां मनाएं।
इस दौरान सभी डॉक्टरों ने नाव, बस, खेलकूद एवं नृत्य का खूब आनंद लिए एवं आपसी प्यार, भाईचारे में बढ़ोतरी की कामना के साथ पतरातू डैम में मिलन समारोह के बाद एक दूसरे को अलविदा कह कर मधुर यादों का खजाना इकट्ठा कर अपने-अपने घरों की ओर प्रस्थान कर गए। इस पुनर्मिलन समारोह मे सभी डॉक्टरों ने यादगार की एक मिशाइल कायम की।
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने मे डॉक्टर त्रिलोचन सिंह, डॉक्टर महानंद सिंह, प्रोफेसर प्रोसेनजीत सरकार, डॉक्टर मनोज कुमार राय, डॉक्टर आनंद जगनानी, डॉक्टर अशोक कुमार सिन्हा, डॉक्टर सुबीर घोष, डॉक्टर पी. जी.सरकार, डॉक्टर (श्रीमती) तेजकमल कालरा, डॉक्टर नरेंद्र सिंह, डॉक्टर उमाशंकर वर्मा,डॉक्टर रमेश प्रसाद एवं जनसंपर्क पदाधिकारी शिव किशोर शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply