Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

इनरव्हील क्लब आफ स्वर्णरेखा रांची की नयी कार्यकारिणी का गठन : दीपा चौहान अध्यक्ष एवम् नीता शेखर सचिव

राची, झारखण्ड  | जुलाई  31, 2024 ::

इनरव्हील क्लब आफ स्वर्णरेखा रांची ने “जे के सदन” हरमू में नयी कार्यकारिणी समिति का गठन किया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रांची महिला विश्वविद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ सुप्रीता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। नयी कार्यकारिणी समिति में दीपा चौहान अध्यक्ष, सोमा भादुड़ी उपाध्यक्ष, नीता शेखर सचिव, अर्चना त्रिवेदी कोषाध्यक्ष, शालिनी सिन्हा आइएसो और निशी श्रीवास्तव एडिटर चुनी गई।
इनरव्हील क्लब 325 की डिस्ट्रिक्ट आए एस ओ नीता नारायण ने नवगठित टीम को बधाई दी और क्लब के द्वारा किए कार्य की सराहना की। क्लब की सिनीयर सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर क्लब की ओर से पेस्टालोजी़ विधालय को वाटर फिल्टर दिया गया एवं चेशायर होम में एक वीइलचेयर दिया गया।
इनरव्हील क्लब आफ साउथ, इनरव्हील क्लब आफ पलाश, इनरव्हील क्लब आफ प्रगति ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। शिखा सुप्रिया ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।

 

 

Leave a Reply