Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल

कोर्फबॉल खुली चयन ट्रायल के आधार पर झारखंड सीनियर कोर्फबॉल मिक्सड टीम का गठन

राची, झारखण्ड | मार्च | 10, 2024 ::

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर कचहरी रोड रांची में कोर्फबाल का खुली चयन ट्रायल का आयोजन किया गया था जिसमे लगभग 30 से 40 महिला/पुरुष खिलाड़ी भाग लिए l जिसमे इस चयन ट्रायल के आधार पर झारखंड सीनियर कॉर्फबॉल मिक्सड टीम का गठन किया गया जो आगामी दिनांक 17 मार्च से 20 मार्च 2024 तक 35 वी राष्ट्रीय सीनियर कोर्फबाल प्रतियोगिता जो शारदा यूनिवर्सिटी आगरा, उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रही है उसमे झारखंड राज्य कोर्फबॉल टीम का प्रतिनिधत्व करेंगे जो इस प्रकार हैं l
* झारखंड सीनियर कोर्फबॉल मिक्सड टीम
रेशमा टोप्पो ( कप्तान), तृषा राज चौधरी, प्रिया पलक, जोइसी ग्रेसी तिर्की, पूनम कुमारी, रितिका कुमारी, पल्लवी कुमार,आशना बड़ा, पंकज जोसेफ बिन्हा, राहुल राज उरांव, विवेक सरदार, परिमल फेलिक्स पूर्ति, आशीष मिंज, आर्यन भट कुमार, एवं दीपांशु कुमार सिंह, कोच मनसुख तिर्की, मैनेजर नीतीश कुमार सामिल हैं l

झारखंड कोर्फबॉल मिक्सड टीम दिनांक 15/03/2024 को रांची रेलवे स्टेशन स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से आगरा उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्थान करेंगी l

 

Leave a Reply