राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 18, 2024 ::
आर्मी पब्लिक स्कूल में फूलों की सजावट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, सृजनात्मकता और प्राकृतिक सौंदर्य के प्रति प्रेम को बढ़ावा देना था।
प्रतियोगिता में चार सदनों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे फूलों से अनोखे और आकर्षक डिजाइन तैयार किए, जिनमें प्राकृतिक सौंदर्य और कलात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिला।
विद्यालय की प्राचार्य अभय कुमार सिंह ने छात्रों को इस प्रकार की गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों में रचनात्मक सोच और टीमवर्क को प्रोत्साहित करती है।
प्रतियोगिता में विधायक मंडली के रूप में उप प्राचार्य मेजर सेनानिवृत्त गीता सिंह, मोहम्मद साबिर हुसैन तथा भावना कुमार ने किया रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। प्रथम पुरस्कार सरोजिनी सदन द्वितीय पुरस्कार टैगोर सदनऔर तृतीय पुरस्कार गांधी सदन को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आर्मी पब्लिक स्कूल रांची का यह आयोजन छात्रों के लिए यादगार और प्रेरणादायक रहा।




